Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

प्रदेश में आज से मौसम कहर बरपाएगा,भारी बारिश, ओलावृष्टि व तूफान चलने की अलर्ट जारी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

प्रदेश में सोमवार से मौसम कहर बरपाएगा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, ओलावृष्टि व तूफान चलने की अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य के उक्त क्षेत्रों में यह क्रम छह व सात अप्रैल को भी जारी रहेगा।

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आठ अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा। जबकि राज्य में नौ व दस अप्रैल को मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। दिन के समय मोसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में फिर उछाल आया है।

अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में बढ़ोतरी आने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में फिर से गर्मी का कहर दिखने लगा है। बिलासपुर का पारा 34 डिग्री से पार हो गया है। इसके अलावा ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर व सुंदरनगर में भी दिन के समय लोगों का प्रचंड़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कल्पा में पारे में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। भुंतर में चार, सोलन व सुंदरनगर में तीन डिग्री तक पारा चढ़ा है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान मौसम साफ बना रहा।

कहां, कितना तापमान

जिला  अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    23.0       10.5

सुंदरनगर  31.5       7.5

भुंतर       30.0       5.7

कल्पा     19.4       1.1

धर्मशाला  24.2       9.2

ऊना       —-       9.2

नाहन      30.4       12.9

सोलन     30.6       7.0

कांगड़ा    31.1       11.4

बिलासपुर 34.0       6.6

हमीरपुर   31.0       7.6

चंबा       27.8       8.0

डलहौजी  17.2       9.8

केलांग     11.3       -1.8

Read Previous

आधी रात को प्रदेश के लाहुल-स्पीति में भूकंप के झटके महसूस हुए

Read Next

मां भंगायनी मंदिर परिसर हरिपुरधार के सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर सेवा समिति ने 85 लाख का एक प्रपोजल तैयार किया

error: Content is protected !!