Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 1, 2025

हिमाचल प्रदेश में तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा,चार जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में तीन जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। चार जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार रात और सोमवार तड़के हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। हल्के बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। पूरे प्रदेश के मौसम में ठंडक बनी हुई है।

मंगलवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। मैदानी जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय वाहन चलाने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा छाए रहने के चलते सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ी। दोपहर बाद ही कई क्षेत्रों में मौसम साफ होने पर धूप खिली। बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।

मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। सबसे अधिक तापमान सोलन में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नाहन में 17.9, कांगड़ा में 16.0, बिलासपुर में 15.5, हमीरपुर में 15.2, भुंतर में 14.4, सुंदरनगर में 13.8, ऊना में 12.7, मंडी में 13.3, शिमला में 9.8, धर्मशाला में 8.6, कल्पा में 7.8, चंबा में 9.4, कुफरी में 3.7, केलांग में 1.8 और डलहौजी में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।


क्षेत्र                   न्यूनतम तापमान
केलांग                    – 10.3
कल्पा                    – 6.0
डलहौजी                 – 2.9
मनाली                   – 2.6
सोलन                   – 0.4
कुफरी                   – 0.2
भुंतर                    – 0.1
ऊना                     1.0
धर्मशाला                 1.4
शिमला                  1.6

Read Previous

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार शाम पालमपुर पहुंचे, उन्होंने पूर्व सांसद शांता कुमार से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया

Read Next

अपने माता पिता के साथ ब्रिटेन से लौटी ढाई साल की बच्ची में कोरोना का दूसरा स्ट्रेन निकलने से हड़कंप

error: Content is protected !!