Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

वाल मार्ट ,बिग बास्केट,रिलायंस फ्रेश नामी कंपनियां बागवानों से सीधे खरीदेगी सेब

News portals सबकी खबर 

हिमाचल में सेब खरीदने के लिए नामी कंपनियां भी बागवानों के पास पहुंच गई हैं। इनमें बिग बास्केट, वाल मार्ट, रिलायंस फ्रेश प्रमुख हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में जाकर फसल का मुआयना शुरू कर दिया है। बागवानों से सिर्फ ए ग्रेड का सेब ही ये कंपनियां खरीदेंगी। बगीचों के नजदीक ही सेब खरीद की जाएगी और बागवानों को तत्काल भुगतान भी कर दिया जाएगा।


कंपनियां बागवानों से सिर्फ क्रेट में रखे सेब ही खरीदेंगी। बागवानों से पेटी में रखा सेब खरीदने से परहेज किया जाएगा, क्योंकि कंपनी माल की गुणवत्ता परखने में ज्यादा सिर दर्दी नहीं करना चाहती। कुछ कंपनियों ने अपने सेब खरीद केंद्र खोल दिए हैं और कुछ खोलने में जुटी हैं। इसके अलावा वाल मार्ट जैसे कंपनियां अपने रेफ्रीजरेटर वैन की मदद से अपने सीए स्टोंरों में सेब खरीदकर पहुंचाएंगी।


हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर ने कहा कि बड़ी कंपनियां हिमाचल में बढ़िया सेब खरीदने के लिए आई हैं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बगीचों में जाकर सेब फसल का सर्वे शुरू कर दिया है।सेब तैयार होते ही खरीद शुरू हो जाएगी। एपीएमसी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न मंडियों से अभी तक 75 हजार पेटी सेब देश की विभिन्न स्थानों के लिए भेजा जा चुका है। 20 जुलाई के बाद सीजन जोर पकड़ने वाला है। इसके बाद मंडियों में सेब ज्यादा मात्रा में जाएगा।

Read Previous

बद्दी में ओडिशा के निवासी की कोरोना से मोत

Read Next

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन विकासनगर ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तोमर को कोरोना वारियर्स से नवाजा

error: Content is protected !!