Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 16, 2025

जीत से बड़ा मनोबल, इतिहास बदला : बिंदल

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार और समस्त भाजपा विधायक दल ने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हर्ष महाजन को उनकी जीत पर शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 34 वोट प्रत्येक पार्टी को मिले और पर्ची के आधार पर किसी पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है, यह हर्ष का विषय है और इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस जीत से मनोबल बहुत ज्यादा बड़ा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में भी भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल की अध्यक्षता में पटाखे जलाकर इस जीत का जश्न मनाया गया। उनके साथ प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रमोद ठाकुर उपस्थित रहे।

Read Previous

राज्य स्तरीय समिति ने औद्योगिक विकास योजना के 60 दावे किए मंजूर

Read Next

मेधा प्रोत्साहन योजना के अभ्यर्थियों की अस्थाई सूची जारी

error: Content is protected !!