Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 27, 2025

55 फीसदी के करीब पूरा हुआ लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे नए पुल का कार्य

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)

प्रमुख आस्था स्थल रेणुकाजी के समीप गिरी नदी पर मौजूद 47 साल पुराने जर्जर पुल के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे नए पुल का निर्माण कार्य 55 फीसदी के करीब पूरा हो चुका है। 165 मीटर लंबे इस सेतु पर 14 करोड़ 27 लाख होंगे। विभाग के अनुसार मार्च 2022 तक इसे तैयार करना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।‌ 10 सितंबर 2020 को संबंधित कंपनी अथवा ठेकेदार द्वारा यहां संपर्क मार्ग बनाकर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पुल निर्माण कर रही कंपनी अथवा ठेकेदार के अनुसार एक पीयर मे सख्त चट्टान लगने के चलते निर्माण कार्य मे ज्यादा समय लग रहा है, हालांकि दूसरे पीयर अथवा पिल्लर की सिंकिंग निर्धारित गहराई तक हो चुकी है।

विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह के अनुसार ब्रिज कंस्ट्रक्शन वर्क प्रगति पर है। रेणुकाजी व ददाहू कस्बे के बीच गिरी नदी पर 47 साल पहले बने पुराने पुल में कईं छोटी-मोटी दरारें आने पर इसकी मुरम्मत भी हो चुकी है। पुराना पुल जहां सिंगल लेन था, वहीं नया डबल लेन होगा। गौरतलब है कि, इसी मार्ग पर 47 साल पहले बना दनोई स्टील ब्रिज 8 दिसंबर 2020 को दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो चुका है, मगर यहां नया पुल बनाने की डीपीआर तक तैयार नही है। मुरम्मत के बाद हालांकि यह पुल 9 टन से ज्यादा भार वहन करने की हालत मे नही हैं,

मगर उपमंडल संगड़ाह मे चल रही 5 लाइमस्टोन माइन से हर रोज दर्जनों 20 से 30 टन वजनी ओवरलोडेड ट्रक इस सिंगल लेन पुल से गुजर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगड़ाह मे खनन विभाग का धर्म कांटा न होने के चलते यहां ओवरलोडिंग के चालान नही किए जा सकते। भाजपा नेता बलबीर चौहान ने कहा कि, क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्यमंत्री से की गई मांग के मुताबिक गिरी पुल तय अवधि में तैयार करवाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने बताया कि, 14.27 करोड़ की लागत से बनने वाले 165 मीटर लंबे इस सेतु का प्रारंभिक निर्माण कार्य 55 फीसदी तक हो चुका है। उन्होंने कहा कि, विभाग द्वारा मार्च 2022 तक इसे तैयार करना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Read Previous

लोक मित्र केंद्र संगड़ाह द्वारा बनाए गए 553 ई-श्रमिक कार्ड

Read Next

रविवार को पहुंचा शहीद ओंकार सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर।

error: Content is protected !!