Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 4, 2024

महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म, परिवार में ख़ुशी का माहौल

News portals-सबकी खबर (देहरादून)

उतराखंड के रामनगर के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया| खास बात ये है की महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुईं है| महिलाओ ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है| अचानक तीन खुशियों के घर में दस्तक देने से महिला के परिवार में ख़ुशी का माहौल है| माँ और तीनों बच्चे स्वस्थ है| परिवार वालो ने बच्चों के जन्म पर मिठाई बाँट कर अपनी खुशी इजहार किया | मामला राजकीय अस्पताल का है| अस्पताल में शुक्रवार को गरभती महिला को एडमिट कराया गया था| महिला का परिवार गुल्लरघटी में रहता है|वो प्रसव पीड़ा से तडफ रही थी| महिला की यह पहली डिलीवरी थी,इसलिए परिजन घबराये हुए थे| परिजनों को जुडवा बच्चें की उम्मीद थी, लेकिन डिलीवरी के बाद जब अस्पताल कर्मिओ ने उन्हें तीन बच्चें होने खबर दी तो परिजन ख़ुशी से झूम उठे| इस अस्पताल में एक साथ तीन बच्चें होने का यह पहला मामला है| चिकित्सालय प्रबन्धन ने बताया की महिला ने दो पुत्री और एक पुत्र को जन्म दिया है| प्रबन्धक डॉ प्रतीक के मुताबिक महिला का पिछले नों महीने से अस्पताल में तैनात चिकित्सक दिव्या सरीन की देख रेख में उपचार चल रहा था|अच्छी बात ये रही की समय पर बेहतर इलाज मिलने से नॉर्मल डिलीवरी सम्पन्न हो सकी| उन्होंने कहा की माँ बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ है| महिला के स्वजनों ने स्टाफ का आभार जताया| वहीं क्षेत्र सहित सोशल मीडिया पर भी लोग इस कुदरत के करिश्मे की प्रशंसा कर रहे है|

Read Previous

शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग, फॉरेस्ट विभाग और प्रशासन को दी सूचना

Read Next

फाइल बनाने निकले दो युवक,अब तक नही लौटे वापस,पुलिस में मामला दर्ज छानबीन शुरू

error: Content is protected !!