Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 4, 2024

हिमाचल प्रदेश में 14 मार्च तक मौसम खराब रहेगा

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में 14 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बर्र्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में -2.5 डिग्री व सबसे अधिक ऊना में 32.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

मंगलवार को भी राज्य भर में बादल छाए रहे और साथ में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10, 11 और 12 मार्च को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और गर्जन होगी। मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रोें में बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।

इसके अलावा 13 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा 14 मार्च को एक बार फिर समूचे राज्य में मौसम खराब रहेगा। 15 मार्च को राज्य में मौसम साफ बना रहेगा। इस पूरा सप्ताह मौसम खराब बताया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निर्देशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

Read Previous

अस्पताल में 100 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

Read Next

जानिए हिमाचल में कहा भूकंप का झटका लगा

error: Content is protected !!