Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

राज्यपाल ने द नॉलेज सिस्टम ऑफ इंडिया पुस्तक का विमोचन किया

News portals-सबकी खबर (शिमला ) राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्व गुरु के रूप में स्वीकार कर रही है और हमें भी इस भावना को स्वीकार करना चाहिए।
राज्यपाल ने यह बात आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में ठाकुर राम सिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भाग चंद चौहान द्वारा लिखित पुस्तक द नॉलेज सिस्टम ऑफ इंडिया और डॉ. कंवर चंद्रदीप और राजीव कुमार द्वारा संपादित पुस्तक ऐन एंथोलोजी ऑफ डिस्कोर्सेज ऑन इंडिया का विमोचन किया।
राज्यपाल ने कहा कि आज भारत दुनिया मंे नवाचार और ज्ञान सृजन में अग्रणी  है। उन्होंने कहा कि भारत के उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान प्रयोगशालाएं और प्रौद्योगिकी केंद्र विविध क्षेत्रों में देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति को अपनाकर अपने पूर्वजों की विरासत को अपना रहे हैं, जिससे परंपरा और आधुनिकता का एक अनूठा मिश्रण तैयार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन वेदों को विदेशी आक्रमणकारियों ने चरवाहों की भाषा कहा था, उन पर मैक्स मयूलर जैसे महान व्यक्ति ने विदेशों में ले जाकर शोध किया और हमें उनके बारे में शिक्षित किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि उन्हें वर्तमान में जीने की जरूरत है तभी वे आज की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान की सोच से ही समाज और राष्ट्र के प्रति सही सोच अपना सकते हैं।
इससे पूर्व, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि आक्रमणकारियों द्वारा लिखे गए लेखांे के आधार पर भारत का इतिहास नहीं लिखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास के कई स्रोत हैं और जब हम उन स्रोतों को जानेंगे तभी हम भारत के इतिहास को समझ पाएंगे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इसी सत्र से यूजीसी नेट, हिंदी का पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।इस अवसर पर ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी के निदेशक डॉ. चेत राम गर्ग ने राज्यपाल का स्वागत किया।

Read Previous

हिमाचल में लोगो ने पहले दिन बैंकों में जमा कराए दो-दो हजार के 4 करोड़ रुपये

Read Next

प्रदेश सरकार जन शिकायत निवारण के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही सुनिश्चित

error: Content is protected !!