Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 7, 2024

भाजपा जो बोलती हैं उसे कर के दिखाती हैं- बलदेव तोमर

नवगठित पंचायत बम्बल में शिलाई के पूर्व विधायक वलदेब तोमर का जोरदार स्वागत

News portals-सबकी खबर(शिलाई)

शिलाई विकास खण्ड के अंतर्गत पडने वाली नवगठित पंचायत बम्बल में शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष वलदेब तोमर का स्थानीय लोगो ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बलदेब तोमर ने सामुदायिक भवन बाम्बल के लिए 5 लाख रुपए दिए हैं।
स्थानीय लोगो ने बॉम्बल पंचायत बनाने पर पहली बार बाम्बल आने पर बलदेब तोमर का जोरदार स्वागत किया ओर बाम्बल पंचायत नई बनाने के लिए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेब तोमर व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।
बाम्बल पंचायत के गांव बाम्बल में स्वागत समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि पंचायत बनने से विकास की गति बड़ेगी। स्थानीय लोग पिछले काफी समय से अलग पंचायत की मांग कर रहे थे मगर पिछली कांग्रेस सरकार ने इनकी मांग की ओर कोई ध्यान नही दिया।

उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर की सरकार ने इनकी समस्या का समाधान कर नई पंचायत का गठन किया। जिससे अब स्थानीय लोगो के विकास कार्यो में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो बोलती हैं उसे कर के दिखाती हैं। आज केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार, महिलाओ, गरीब, किसान व बागवानों के लिए हितकारी साबित हो रही हैं।वे एक बार 2022 मे प्रदेश में भाजपा की सरकार पूरे बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र आज विकास कि दृष्ट्री से आगे बढ़ रहा हैं ओर मेरा धय शिलाई विधानसभा क्षेत्र को विकास में अग्रिम विधानसभा क्षेत्र बनाना है। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक भवन बाम्बल के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की, भेडॉल गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा व बाम्बल सड़क को जल्द ही पास करवा दिया जाएगा ताकि लोगो को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में निशित रूप से शिलाई में कमल खिलाएगे।


इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष कुलदीप राण, बहादुर सिंह जेलदार, सुखराम भारद्वाज, मुंशी राम पुंडीर, तुलसी राम चौहान, गुमान सिह चौहान कुलदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Previous

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते आज कैबिनेट बैठक में कई बंदिशें लगाने की तैयारी में सरकार

Read Next

बोलेरो खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत , सात लोग घायल

error: Content is protected !!