Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 17, 2025

जहां से शुरू हुआ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर, वहीं बने मुख्यतिथि

News portals -सबकी खबर (शिमला) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 वर्ष की आयु में छात्र राजनीति में कदम रखते हुए पहली बार राजकीय महाविद्यालय संजौली में कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) का चुनाव लड़ा और जीता। इसके उपरांत वह पुनः कक्षा प्रतिनिधि चुने गए। वह संजौली और कोटशेरा कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हुए। उस समय दोनों कॉलेज का एक ही अध्यक्ष हुआ करता था।
छात्र राजनीति में पदार्पण के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते गए। नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद रहने के बाद उन्होंने नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधायक बने। राजकीय महाविद्यालय संजौली के सभी छात्रों के लिए यह गर्व का विषय है कि उनके ही बीच से निकलकर एक विद्यार्थी आज राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित है।

Read Previous

सचिवालय में ई-ऑफिस प्रणाली के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Read Next

विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

error: Content is protected !!