Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 2, 2025

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती मॉडल को गुजरात सहित अब हरियाणा सरकार भी अपनाएगी |

News portals -सबकी खबर (शिमला)

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत शुरू की गई सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती मॉडल को गुजरात सहित अब हरियाणा सरकार भी अपनाएगी। कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में आयोजित सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की कार्यशाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्राकृतिक खेती को अपनाने की अधिकारिक घोषणा करते हुए इस खेती विधि को एक लाख एकड़ में करने की तैयारियां करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने गुजरात के राज्यपाल, हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के सामने हिमाचल में चल रही प्राकृतिक खेती विधि की गतिविधियों और इसके कार्यान्वयन के बारे में एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रो चंदेल ने कहा कि हिमाचल मॉडल से संबधित सभी जानकारियां हरियाणा सरकार के साथ साझा की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पॉलिसी के निर्माण में हरियाणा की ओर से जो भी मदद मांगी जाएगी, उसे पूरा किया जाएगा। साथ ही हरियाणा के किसान हिमाचली किसानों के मॉडल को देखकर इस खेती को आसानी से सीख सकेंगे। प्रो चंदेल ने अपनी प्रस्तुती में बताया कि हिमाचल सरकार ने इस साल 50 हजार पहले से प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के साथ 50 हजार नए किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती विधि में पहले ही वर्ष में किसानों के उत्पादन में बढ़ोतरी देखी गई है।

इससे अन्य किसान भी इस खेती विधि की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस दौरान हरियाणा सरकार का दावा है कि प्रदेश में इस खेती विधि को शुरू किया जाएगा और यदि किसी किसान के उत्पादन में कमी आती भी है, तो उसकी क्षतिपूर्ति करने के बारे में भी सरकार योजना तैयार करेगी।

Read Previous

पांवटा, खेल अकादमी का पूरी तरह हकदार है |

Read Next

प्रदेशों में सरकारें रिपीट न होने का भ्रम टूटेगा- त्रिवेंद्र सिंह रावत

error: Content is protected !!