Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

प्रदेश के एसीसी सीमेंट प्लांट, अंबूजा सीमेंट प्लांट केंद्र सरकार के दबाव के चलते बंद हुए हैं -प्रतिभा सिंह

News portals-सबकी खबर (बिलासपुर ) बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा एवं मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह सोमवार को बिलासपुर पहुंची। इस दौरान शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे। वहीं, दोनों नेताओं का बिलासपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा एवं मंडी लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के एसीसी सीमेंट प्लांट, अंबूजा सीमेंट प्लांट केंद्र सरकार के दबाव के चलते बंद हुए हैं। इससे पहले भी प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस तरह की परिस्थितियां बनी थीं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और इस समस्या को सुलझाया, वहीं अब प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार भी इस समस्या का समाधान करेगी।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के बोलने से कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है। हम सरकार बेहतर तरीके से चलाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार है और प्रदेश के सीमेंट उद्योगों को बंद कर दिया गया, लेकिन कांग्रेस सरकार इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही विकास को प्राथमिकता दी है, जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बदले की भावना से कार्य किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।विधानसभा चुनाव व प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह पहली बार बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान जहां पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अगवाई में स्वागत किया गया। हालांकि सदर विधानसभा क्षेत्र के संबधित कांग्रेस के कई नेता इस मौके पर नदारद रहे। कांग्रेस के इन नेताओं और पूर्व विधायक में छत्तीस का आंकड़ा है। वहीं, कांग्रेस द्वारा इन नेताओं को भितरघाती करार दिया गया है। संगठन के ये पदाधिकारी स्वागत में नहीं पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Read Previous

सरकार का बड़ा फैसला : चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले लोगों को देना होगी RTPCR रिपोर्ट

Read Next

एक किसान ने किसान बचाओ, देश बचाओ पैदल यात्रा शुरू,मुख्यमंत्री से मिलने के बाद किसान दिल्ली के लिए रवाना

error: Content is protected !!