Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

गणेश स्वयं सहायता समूह ग्रुप की छह महिलाओं ने चुनी आत्मनिर्भरता की राह, बना रहीं पत्तल और डूने

News portals -सबकी खबर (हमीरपुर) महिलाओं ने स्वरोजगार की राह चुनकर युवाओं के लिए एक नई मिशाल कायम कर दी है। मन में कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति किसी भी लक्ष्य को साध सकती है, इस बात को गणेश स्वयं सहायता समूह ने सार्थक कर दिखाया है। समूह की छह महिलाओं ने पत्तल उद्योग लगाकर न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया ढूंढा, बल्कि लोगों को मार्केट से कम दाम पर पत्तल उपलब्ध करवाकर महंगाई के दौर में राहत पहुंचाई है। ग्राम पंचायत मति टीहरा के घरियाना जसवाला क्षेत्र की महिलाओं ने गणेश स्वयं सहायता समूह चला रहा है। इस समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार के रास्ता अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। सर्वविदित है कि दृढ़ संकल्प के आगे पहाड़ भी झुक जाते हैं। परिश्रम ही एक ऐसा जरिया है जो किसी भी असाध्य कार्य को पूर्ण कर देता है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के मन में काम के प्रति थोड़ी शंका जरूर थी, लेकिन कार्य करने की प्रबल इच्छा कहीं ज्यादा थी। स्वयं सहायता समूह की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक पत्तल, डून्ने तथा मध्यम साइज के पत्तल बनाने की मशीन ब्लॉक की तरफ से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि रॉ मैटीरियल महिलाओं ने अपने सामूहिक सहयोग से एकत्रित किया। बताया जाता है कि महिलाओं द्वारा लाए गए रॉ मेटीरियल से पत्तल, डून्ने व मध्यम पत्तल बनाने के उपरांत हजारों रुपए की इनकम हुई है। बड़ी बात यह है कि स्वयं सहायता समूह बाजारों से कम दाम में यह सामग्री लोगों को उपलब्ध करवा रहा है। ऐसे में जहां लोग स्वयं सहायता समूह की कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं वही महंगाई के दौर में बाजार से कम दाम में सामान प्राप्त कर राहत महसूस कर रहे हैं।

Read Previous

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को 6.50 करोड़ रुपये जारी: डॉ. शांडिल

Read Next

वर्तमान सरकार में प्रदेश का एक-एक मजदूर आर्थिक रूप से हो रहा मजबूत: हर्षवर्धन चौहान

error: Content is protected !!