Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

स्‍पीति में कृषि मंत्री का घेराव, नारेबाजी करते हुए काजा से ही लौटाए रामलाल मार्कंडेय

News portals-सबकी खबर (केलंग)

हिमाचल प्रदेश के केलंग में  समदो ग्राम्फु मार्ग बीआरओ से नेशनल हाईवे को देने के विरोध में स्‍पीति के लोगों ने मंगलवार को स्‍थानीय व‍िधायक एवं कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय काे घेर लिया। महिलाएं इतने गुस्से में थी कि उन्होंने मंत्री की एक न सुनी और लौटने की बात कह दी।

बता दे  कि मजदूरो को लेकर आज बीआरओ के अधीन समदो काजा मार्ग नेशनल हाईवे को देने से बीआरओ के 213 स्थानीय मजदूर बेरोजगार हो गए हैं और वो चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कृषि, जनजातीय विकास एवं आईटी मंत्री भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से मिलने ही काजा आए थे। लेकिन महिलाओं ने उन्हें काजा के मुख्य द्वार से ही लौटने को मजबूर कर दिया। सुबह के समय जैसे ही स्पीति के लोगों को मंत्री के आने की जानकारी मिली तो सरकार व प्रशासन से खफा लोग एकत्रित होने लग गए। सुबह 11 बजे के करीब काजा में चार सौ से अधिक महिलाएं व लोग एकत्रित हो गए।

वही काजा पहुंचने पर स्थानीय महिला मंडलों की सदस्‍यों ने मंत्री का रास्ता रोक दिया। महिलाओं ने नारे लगाकर मंत्री का विरोध किया और वापास जाने को मजबूर कर दिया। वही महिलाओं का कहना है स्पीति घाटी में जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं, उनको क्वारंटाइन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन व सरकारी विभाग के कर्मचारी क्वारंटाइन नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को चौथे दिन भी मजदूरों की भूख हड़ताल जारी है। ग्रांफू-सुमदो सड़क लेवर कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम व उपाध्यक्ष नोरबू ने बताया उनका रोजगार छीन जाने से सैकड़ो परिवारों की रोजी रोटी प्रभावित हुई है। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।


उधर ,एडीएम काजा ज्ञान सागर ने बताया लोग समदो ग्राम्फु मार्ग का विरोध कर रहे हैं तथा मजदूर पिछले चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने बताया मजदूरों की समस्या के हल को ही मंत्री स्पीति दौरे पर आए हुए हैं।

Read Previous

मंगलवार शाम पांच बजे तक प्रदेश में 16 नए कोरोना मरीज आए, प्रदेश में अब तक कुल 437 मरीज आ चुके

Read Next

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10 वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी

error: Content is protected !!