News portals- सबकी खबर (सोलन)
हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के शहर चंबाघाट के समीप एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के शरीर पर कई निशान भी पाए गए है, मृतक महिला राजस्थान की बताई गई है |
यह महिला सोलन के चंबाघाट में पिछले कई सालो से रह रही थी | जानकारी के अनुसार यह महिला दो दिनों से लापता थी |
हैरानी की बात यह है कि राजस्थान की इस महिला का शव तिरपाल के अन्दर लिपटा हुआ मिला है | इस खबर को सुनते ही लोगो में हडकंप मच गई | पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है |
Recent Comments