Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

आज 12:00 बजे शिमला के अनाडेल पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

News portals-सबकी खबर (शिमला )

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शिमला दोंरा गुरुवार से शुरू हो रहा है। राज्य सरकार और विधानसभा की तरफ से सारी तैयारियां कंप्लीट हो गई हैं और अब राष्ट्रपति का इंतजार है। राष्ट्रपति भवन से आए शेड्यूल के अनुसार गुरुवार को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर राष्ट्रपति को लेकर अनाडेल में दोपहर 12:00 बजे लैंड करेंगे।

दिल्ली से रवाना होने के बाद चंडीगढ़ में भी हेलिकॉप्टर लैंड करेंगे और 12:00 बजे अनाडेल पहुंचने का कार्यक्रम है। 12:30 बजे राष्ट्रपति चौड़ा मैदान स्थित होटल सिसिल पहुंच जाएंगे और पहला दिन वहीं गुजारेंगे। अगले दिन 17 सितंबर को वह 10:45 पर विधानसभा पहुंचेंगे और सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यतव के स्वर्णिम वर्ष 2021 की प्लेक का अनावरण करेंगे। 11:00 से 12:00 बजे तक एक घंटा वह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

इस संबोधन से पहले विधानसभा अध्यक्ष वेलकम स्पीच देंगे। फिर 1952 से लेकर अब तक के विधायकों पर प्रकाशित एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष, मुख्यमंत्री और राज्यपाल का संबोधन भी है। 12:00 बजे राष्ट्रपति वापस होटल पहुंच जाएंगे। इसी दिन शाम को 7:00 बजे राष्ट्रपति राजभवन जाएंगे। यहां भी शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम है और राज्यपाल द्वारा डिनर दिया जाएगा। 9:30 बजे राष्ट्रपति वापस होटल सिसिल आ जाएंगे। अगले दिन 18 सितंबर को वह 11:00 बजे नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स में पहुंचेंगे और उनके दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। यहां राष्ट्रपति उत्कृष्ट अधिकारियों को मेडल भी वितरित करेंगे। 12:00 बजे वापस होटल पहुंचेंगे और लंच वहीं करेंगे। अपने दौरे के आखिरी दिन 19 सितंबर को वह सुबह 11:00 बजे अनाडेल के लिए रवाना होंगे और 11:30 बजे हेलिकॉप्टर यहां से उड़ान भरेगा। चंडीगढ़ में रुकने के बाद 1:00 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

 

Read Previous

रामणी गांव में भयंकर अग्निकांड में छह मकान जल कर राख, लाखों की संपत्ति राख, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Read Next

शिलाई उप-रोजगार कार्यालय में 28 सितम्बर को कैम्पस इंटरव्यू, 60 आईटीआई अभ्यर्थियों की होगी भर्ती

error: Content is protected !!