Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

पुलिस भर्ती प्रक्रिया नौ नवंबर को चंबा से शुरू होगी और 13 जनवरी को ऊना में समाप्त होगी

News portals-सबकी खबर (डेस्क – धर्मशाला )

हिमाचल में 497 पुरुष और महिलाओं की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया नौ नवंबर को चंबा से शुरू होगी और 13 जनवरी को ऊना में समाप्त होगी। चंबा में 9 से 20 नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी और 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में युवक व युवतियों को पुलिस में भर्ती किया जाएगा। उना में पुलिस भर्ती प्रक्रिया तीन जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगी। कुल 400 पदों के लिए होने वाली भर्ती में 347 पद पुरुषों के लिए और 116 पद महिला पुलिस के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा 34 पुरुष ड्राइवर भी भर्ती किए जाएंगे। कांगड़ा जिला में 205 पुरुष भर्ती किए जाएंगे, जबकि 68 महिलाएं भर्ती की जाएंगी। कांगड़ा जिला में 20 ड्राइवर भी भर्ती किए जाएंगे। चंबा जिला में 71 पुरुष भर्ती किए जाएंगे, जबकि 24 महिलाएं भर्ती की जाएंगी। चंबा में 7 ड्राइवर भी भर्ती किए जाएंगे।

इसी तरह ऊना में 71 पुरुष और 24 महिलाएं भर्ती की जाएंगी, यहां पर 7 ड्राइवर भर्ती किए जाएंगे। भर्ती के दिन अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड साथ लेकर आना होगा। यदि किसी का एडमिट कार्ड गुम हो जाता है, तो उसे मौके पर भी प्रिंट दिया जा सकता है, लेकिन सभी को एडमिट कार्ड साथ लाने की हिदायत दी गई है। भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह छह बजे ग्राउंड में पहुंचना होगा, सात बजे भर्ती शुरू हो जाएगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी अल्फाबेटिक बुलाए गए हैं। उधर, डीआईजी नॉर्थ जोन सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 15 जिओ लगाए गए हैं। डीआईजी नॉर्थ इस भर्ती पैनल की चेयरमैन होंगी और संबंधित क्षेत्रों के एसपी और कमांडेंट व डाक्टर सहित अन्य अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को नियमानुसार करवाएंगे। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने साथ किसी को लेकर न आएं और अपनी बारी पर ही भर्ती स्थल पर पहुंचे, जिससे बेवजह भीड़ से बचा जा सके।

यह मिलेगी सुविधा

डीआई सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि पुलिस भर्ती के लिए आने वाले सभी युवाओं को कोविड-19 किट दी जाएगी। इसमें मास्क, सेनेटाइजर, वाटर बोतल, जूस, केले, बिस्कुट और टिशु पेपर होंगे। भर्ती का स्थल चंबा में पुलिस ग्राउंड चंबा, ऊना में पुलिस ग्राउंड झलेड़ा और कांगड़ा में पुलिस ग्राउंड धर्मशाला चयनित किए गए हैं। भर्ती में पूरी पारदर्शिता रहे, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Read Previous

भैया दूज में बहनों ने तिलक लगाकर मांगी भाई की लम्बी उम्र

Read Next

कल होगा फैसला : प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल और कॉलेज नियमित खुले रहेंगे या बंद

error: Content is protected !!