Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

दूसरे साल भी गणतंत्र दिवस पर नहीं देख पाएंगे लोग राजपथ पर देवभूमि की झलक

News portals-सबकी खबर(शिमला)

हिमाचल प्रदेश की झांकी का प्रस्ताव खारिज हो गया है। जिसके चलते दूसरे साल भी गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2022 को नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होने वाले समारोह में देवभूमि की झलक नहीं देख पाएंगे। इस समारोह के लिए भेजा गया प्रदेश  केंद्र सरकार ने 14 राज्यों के मॉडलों को चुना है। हिमाचल का मॉडल इनसे पिछड़ गया है। प्रदेश की ओर से विकासात्मक योजनाओं को दर्शाती झांकी का प्रस्ताव भेजा गया था।

इस मॉडल को अब प्रदेश में आयोजित होने वाले समारोह में दर्शाया जाएगा।भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सबसे पहले धामी गोलीकांड की झांकी का प्रस्ताव भेजा गया था।आजादी का महोत्सव विषय पर आधारित इस प्रस्ताव में स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर धामी में हुए गोलीकांड की विस्तृत जानकारी दी गई थी।

लिहाजा, बागवानी, पर्यटन, बिजली परियोजनाओं और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के विकास को दर्शाता प्रस्ताव भेजा गया था। दूसरे चरण में प्रदेश का यह प्रस्ताव पास हो गया लेकिन अंतिम छंटनी में इसे भी खारिज कर दिया गया। सरकार को इसकी मौखिक सूचना मिल गई है। पांच बार दिखी हिमाचली संस्कृति की झलक राजपथ पर 2007 में लाहौल स्पीति, 2012 में किन्नौर, 2017 में चंबा की संस्कृति की झलक देखने को मिली थी। 2018 में लाहौल स्पीति के कीह गोंपा की झांकी दिखाई गई थी।क्षा मंत्रालय ने हिमाचल की इस झांकी के मॉडल को भी खारिज कर दिया था। वर्ष 2021 में अटल टनल रोहतांग का प्रस्ताव भी खारिज हो गया था।

Read Previous

पुरानी व्यवस्था के अनुसार चिड़ियाघर को किया जाएगा संचालित

Read Next

शिलाई में पिछले 10 दिनों से पानी की सप्लाई बंद होने पर नारी शक्ति ने किया IPH का घेराव

error: Content is protected !!