Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 29, 2025

करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में किया गया पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

News portals -सबकी खबर (भोरंज) केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का आयोजन करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में किया गया। इस कार्यक्रम में भोरंज सेक्टर के 33 महिला मंडलों की लगभग 550 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह पाया गया। सभी महिला मंडलों ने एक से एक बढक़र बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां पेश की। महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से जो हमारी पुरानी सांस्कृतिक विरासत जिसे आज की पीढ़ी भूल गई है उसका बड़े ही अच्छे ढंग से गुणगान किया। विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं द्वारा इस अवसर पर स्वयं बनाए हुए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। महिलाओं ने अपने घर से बनाये हुए पकवान भी कार्यक्रम में प्रस्तुत किये, जैसे अनुराग ने हमारे हिमाचल की लोकप्रिय पकवान बबरू, ऐंकलिया, भल्ले, का जिक्र किया था। ऐसे-ऐसे पकवान पेश किये।कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी जगह ये कार्यक्रम चला है, लेकिन भोरंज मंडल का कार्यक्रम सबसे बढिय़ा रहा है। धूमल ने कहा कि भव्य राम मंदिर बन गया है। यह अपने आप में बड़ी ही ऐतिहासिक और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज ही लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भोरंज के पूर्व विधायक डा. अनिल कुमार, कमलेश कुमारी, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, भोरंज भाजपा महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, अजय शर्मा, अर्चना चौहान आदि मौजूद रहे।

Read Previous

स्वामी भगत राम महाराज ने पूर्व विधायक की मौजूदगी में ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Read Next

प्रदेश में पहली बार किया जा रहा इंतकाल-राजस्व लोक अदालतों का आयोजन

error: Content is protected !!