Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 16, 2025

मुख्यमंत्री के आदेशों से 69 वर्षीय बीमार महिला को बड़ा भंगाल से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया

News portals-सबकी खबर (शिमला ) एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हेलीकॉप्टर भेजकर बीमारी से जूझ रही 69 वर्षीय कपूरी देवी को बड़ा भंगाल से एयरलिफ्ट कर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा पहुंचाया।
मुख्यमंत्री को जैसे ही पता चला कि जिला कांगड़ा की बड़ा भंगाल निवासी कपूरी देवी एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रही हैं और वह खाने-पीने के साथ चलने-फिरने में भी असमर्थ है, तो उन्होंने तुरंत महिला को एयरलिफ्ट कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
आज सुबह हेलीकॉप्टर के माध्यम से कपूरी देवी को बड़ा भंगाल से सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया गया और स्वास्थ्य लाभ के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। कपूरी देवी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है, वहीं कपूरी देवी के परिवार ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Read Previous

सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

Read Next

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में दीप जलाकर किया 24 घण्टे चलने वाले अखण्ड पाठ का शुभारम्भ

error: Content is protected !!