Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2025

अब सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो या वीडियो शेयर किया तो दबोच लेगी पुलिस |

 News Portals- सबकी खबर (कुल्लू)

 

सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो या फोटो भेजने पर जिला कुल्लू में सात लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो इसमें पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं लग सकती हैं तथा सजा व जुर्माने का भी प्रावधान है। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया में बढ़ रही अश्लील सामग्री पर नजर रखने के आदेश सोशल मीडिया कंपनियों को दिए गए हैं।

इसी कड़ी में सोशल मीडिया के अधिकारियों ने मैसेंजर के जरिए भेजे गए महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो देखे। इसके बाद इन संदेशों को भेजने वालों की रिपोर्ट तैयार कर पुलिस विभाग के साइबर सेल को भेजी गई। वहां से इस रिपोर्ट को कुल्लू भेजा गया। रिपोर्ट का आकलन करने के बाद पुलिस ने सात अलग-अलग मामले एक महीने में दर्ज किए हैं। इसमें से तीन मामले केवल तीन दिन में ही दर्ज हुए हैं। यह मामले मनाली और कुल्लू थाना के हैं। इन लोगों ने अश्लील सामग्री भेजी थी। अब इन सभी मामलों में गिरफ्तारियां होंगी।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि अश्लील फोटो व वीडियो शेयर करना साइबर क्राइम में आता है। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से आई रिपोर्ट के आधार पर सात मामले कुल्लू में दर्ज किए गए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने सोशल मीडिया कंपनियों को निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। उसी के आधार पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में कुल्लू जिले में दर्ज हुए हैं।

Read Previous

गरीब बेसहारा किसान सरसो, तोरिया, प्याज, बरसीम, गेंहूँ आदि फसलों की बिजाई करने से वंचित ।

Read Next

हिमाचल प्रदेश में फि‍र बिगड़ेगा मौसम, होगी बारिश और बर्फबारी |

error: Content is protected !!