Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 14, 2025

लापता जागर सिंह का 13 दिन भी नहीं मिला कोई सुराग

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह)  सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव लजवा के जागर सिंह पुत्र ध्यान सिंह का 13 दिन बाद भी पुलिस व उसके परिजन पता न लगा सके। 55 वर्षीय जागर सिंह से मोबाइल पर आखरी बार 17 मार्च को बलबीर नामक स्थानीय शख्स की बात हुई थी। बलवीर ठाकुर ने बताया कि, वह रोहडू क्षेत्र के अड़हाल गाव में मजदूरी कर रहा था। तब से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। ग्रामीणों ने बताया कि, जागर सिंह मूलत गैहल गांव का निवासी है और पिछले लगभग 20 वर्षों से वह लजवा गांव में रह रहा है।जागर सिंह की पत्नी, सात बेटियां व एक छोटा बेटा उसका इंतजार कर रहे है। स्थानीय लोगों ने सिरमौर जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से उन्हें ढूंढने की अपील की। जागर सिंह की बेटी प्रियंका शर्मा ने 21 मार्च को पुलिस थाना संगड़ाह में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संगड़ाह बृज लाल मेहता ने कहा कि, जागर सिंह की संबंधित पुलिस थानों को सूचना देकर रोहडू, जुब्बल, कोटखाई व रोनहाट आदि स्थानों पर उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

Read Previous

खाई मे लुढ़की Van पेड़ मे फंसने से बची 3 लोगों की जान

Read Next

43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई-डॉ राजीव बिंदल

error: Content is protected !!