Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 19, 2025

हिमाचल प्रदेश में आज से दौड़ेगी रात्रि की बसें

News portals सबकी खबर (शिमला)
हिमाचल प्रदेश में आज से चलेगी  रात्रि की बसे |परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के दृष्टिगत 5 सितम्बर 2020 से राज्य में तीन रूटों पर रात्रि बसों के संचालन का निर्णय लिया है। बिक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न कार्यों के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों से लोगों का राजधानी शिमला में आवागमन होता है। रात्रि बसों के संचालन से लोगों के समय की बचत भी होगी। इन रात्रि बसों के यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अन्य क्षेत्रों से भी रात्रि बसों का संचालन आरम्भ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निगम के क्षेत्रीय और उपमण्डलीय प्रबन्धकों को कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर, मास्क, गल्बज और फेस शील्ड नियमित रूप से उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें यात्रियों की कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।परिवहन मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबन्धकों को बसें समय सारिणी के अनुसार चलाने तथा उन्हें सही तरीके से सैनिटाइज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये होगा शेड्यूल
रूट               समय
चंबा से शिमला     सायं 5 बजे
शिमला से चंबा     सायं 6:30
मनाली से शिमला    सायं 7:00
शिमला से मनाली    सायं 8:00
धर्मशाला से शिमला    सायं 9:30
शिमला से धर्मशाला     सायं 9:30

 

Read Previous

कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवारों को दी जाये आर्थिक मदद,प्रदेश के उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को किया नोटिस जारी

Read Next

पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड न0 1,2,3,4,5, व 13 सहित जानिए किन-किन क्षेत्र किया कन्टेंनमेंट जोन से बाहर – डीएम

error: Content is protected !!