Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर से आए नए मामले ,राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 33 पहुंची

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल में कोरोना के चार नए मामले
अब तक कुल 74 कोराना मामले आए
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 33 पहुंची
26474 लोगों को निगरानी में रखा गया
कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर से आए नए मामले
विस्तार
हिमाचल में बाहरी राज्यों से अपने घर लौटने के बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के सात और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली से 4 मई को अपने घर पांवटा साहिब लौटी 30 वर्षीय महिला, उसकी 7 वर्षीय बेटी, कांगड़ा जिले के घुरकड़ी में मुंबई से नौ मई को लौटी 24 वर्षीय महिला और शीला चौक निवासी 57 वर्षीय महिला शामिल है। सिरमौर के पांवटा साहिब में महिला अपने मायके दिल्ली से पति और दो बच्चों के साथ वापस पांवटा पहुंची थी। परिवार होम क्वारंटीन था। 12 मई को इनकी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। हालांकि इनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। गुरुवार को संक्रमित महिला के पति व बेटे के भी कोरोना टेस्ट लिए गए। पांवटा नगर परिषद के बद्रीपुर-तारुवाला क्षेत्र को सील कर दिया गया है। उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि संक्रमित मां-बेटी को सिरमौर के ही सराहां सिविल अस्पताल में बने कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

उधर कांगड़ा के घुरकड़ी में सामने आई कोरोना पॉजिटिव महिला मुबंई में साफ्टवेयर कंपनी में काम करती हैं। महिला मुंबई से टैक्सी में आई है और उसके साथ दो और लोग थे, जिनमें एक नादौन का है। टैक्सी उसी दिन वापस चली गई थी। महिला उसी दिन से होम क्वारंटीन थी। 12 मई को महिला के सैंपल लिए गए थे। वहीं, शाम को जिले में दो दिन पहले दिल्ली से लौटी शीला चौक निवासी 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट टांडा में पॉजिटिव आई। महिला तीन अन्य लोगों के साथ दिल्ली से कांगड़ा लौटी थी।

बिलासपुर में दो नए केस
उधर, बिलासपुर जिले में देर रात होम क्वारंटीन पर चल रहे दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से एक युवक चार दिन पहले करीब 10 लोगों के साथ गुजरात के अहमदाबाद से स्वारघाट लौटा है। प्रशासन ने युवक को एहतियातन क्वारंटीन किया था। लेकिन गुरुवार शाम को इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। प्रशासन संक्रमित को स्वारघाट से शिफ्ट करने की तैयारी में है। वहीं, दूसरा दिल्ली से आए संक्रमित चालक के संपर्क में आया 43 वर्षीय व्यक्ति श्री नयनादेवी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

हमीरपुर में भी एक संक्रमित
इसी तरह हमीरपुर के ग्राम पंचायत कक्कड़ के सीरी गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह व्यक्ति 12 मई 2020 को सामने आए सुजानपुर उपमंडल के बजरोल गांव के 50 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति का नजदीकी रिश्तेदार है। उसके प्राथमिक संपर्क के तौर पर एहतियातन इसके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार शाम  व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति को आरसीएच भोटा भेजा जा रहा है।
सक्रिय मामलों की संख्या 33 
प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 33  पहुंच गई है। राज्य में अब तक 74 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 26474 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7981 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 14256 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

 

Read Previous

शिलाई : टोंस नदी में मिला दो मई से लापता भगनाड़ी निवासी डाक कर्मी का शव

Read Next

प्रदेश सरकार को जल्द ही ऐसी कोई योजना बनानी चाहिए, जिससे बढ़ती महंगाई पर काबू हो सकें-वीरभद्र सिंह

error: Content is protected !!