Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

April 30, 2025

डा. कृष्णलाल सहगल को मिलेगर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

News portals-सबकी खबर (शिमला ) भारत सरकार ने संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक डा. कृष्णलाल सहगल को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित किया है। भारत सरकार की उच्च स्तरीय राष्ट्रीय चयन समिति देश भर के 92 प्रतिष्ठित कलाकारों का चयन विविध विधाओं में कार्य के लिए चयन किया है। यह पुरस्कार हिमाचली संगीत की अनूठी पहचान और देव धरा की विशुद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। भारत की राष्ट्रपति शीघ्र ही नई दिल्ली में एक समारोह में इन कलाकारों को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचली लोक संगीत के व्यापक प्रचार-प्रसार और विश्ष्टि योगदान के लिए डा. सहगल को अनेक राष्ट्रीय और प्रादेशिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जिनमें हिमाचल गौरव पुरस्कार भी शामिल है। आकाशवाणी और दूरदर्शन सहित प्रदेश की अनेक अग्रणी संस्थाओं ने उनके योगदान को सराहते हुए सम्मानित किया है। हिमाचल की लोक संस्कृति और यहां के लोग संगीत की अलग पहचान बनाए रखने के लिए इन्होंने महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

डा. कृष्णलाल सहगल ने कंठ संगीत में पी.एच.डी की डिग्री उपाधि हासिल की है तथा अनेक वीडियो और वीडियो एल्बम निकलाने के साथ-साथ कई पुस्तकों का लेखन भी किया है। उनके अनेक शिष्य आज संगीत जगत में नाम रोशन कर रहे हैं जिनकी तादाद बाॅलीवुड तक है। पिछले पांच दशकों के दौरान उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल लोक संगीत को नए आयाम दिए हैं और नवोदित कलाकारें के लिए प्रेरणा-स्त्रोत बने हुए हैं।

Read Previous

त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

Read Next

मुख्यमंत्री ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में 88.78 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

error: Content is protected !!