Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 2, 2024

हिमाचल में तीन और चार फरवरी को मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल में तीन और चार फरवरी को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन में हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। पांच फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। इसके बाद आठ फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। राज्य में केलांग सबसे ठंडा रहा है और बरठीं सबसे गर्म रहा है। मंगलवार को भी दिन के समय हिमाचल में धूप खिली रही, जिससे दिन के समय हल्की तपिश दर्ज की गई है। हालांकि अब देखना यह है कि बुधवार और गुरुवार को मौसम करवट बदलता है या फिर यह भी पहले की तरह सूखा ही निकल जाएगा। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क रहा है। कहीं भी बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। मंगलवार को भी सुबह से ही धूप खिली रही। शाम तक धूप इसी तरह खिली रही, जिससे दिन के समय हल्की तपिश भी रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में काई परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक रहे हैं, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य रहा व अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का माइनस 9.1 डिग्री रहा है। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर के बरठीं का रहा है, जो 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल्पा और केलांग का तामपना माइनस में चला हुआ है। तीन और चार फरवरी को यलो अलर्ट जारी होने के बाद लोगों को आस है कि बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागबानों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

केलांग का तापमान अभी भी माइनस में

जिला  अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    16.0       6.8

भुंतर       22.0       2.1

धर्मशाला  15.6       4.8

जिला      अधिकतम न्यूनतम

ऊना       24.7       3.8

नाहन      21.2       9.8

केलांग     0.5        -9.1

सोलन     23.2       2.3

कांगड़ा    23.4       4.4

सुंदरनगर  23.5       2.3

चंबा       20.8       3.6

Read Previous

केंद्रीय बजट 2021 सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया , मुख्यता केंद्रीय बजट 6 स्तंभों पर निर्धारित किया गया- सुरेश कश्यप

Read Next

हिमाचल में अभी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलेंगे

error: Content is protected !!