Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

श्रीरेणुकाजी झील को स्वच्छ करने के लिए महिला मंडलों ने छेड़ा सफाई अभियान

News portals -सबकी खबर  (नाहन) मां रेणुकाजी सेवा समिति ने साप्ताहिक सफाई अभियान छेड़ा हुआ है। जिसमें रेणुकाजी क्षेत्र की महिलाएं बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर पवित्र पावन झील की सफाई करने में जुटी हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी प्रदेश की पहली बड़ी प्राकृतिक झील रेणुकाजी के निचले हिस्से में विभिन्न महिला मंडलों के 70 के लगभग दल ने व्यापक सफाई अभियान छेड़ा, जिसमें महिला मंडल लठियाणा, बेड़ोन, ददाहू, धारटारण इत्यादि| महिला मंडलों ने झील के चरणों के पास सफाई अभियान छेडक़र दो ट्रैक्टर पत्थर, गला सड़ा कूड़ा निकालकर श्रमदान किया। गौर हो कि तीर्थ श्रीरेणुकाजी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। तकरीबन तीन किलोमीटर की परिधि में विस्तारित पावन झील के अवलोकन व झील में पवित्र स्नान के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न मौके पर श्रद्धालु लाखों की संख्या में रेणुकाजी में पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालु व पर्यटकों द्वारा साथ लाए गए सामान के वेस्ट को भी यहीं पर डंप कर दिया जाता है। जिसके चलते झील के तीन किलोमीटर क्षेत्र में प्लास्टिक, कूड़ा इत्यादि से ग्रस्त रहता है।वहीं प्लास्टिक कूड़ा जलीय जीवों के लिए भी नुकसानदायक है। जिसके लिए वन्य प्राणी विभाग के प्रोबेशनरी रहे आईएफएस अधिकारी गुरुहर्ष सिंह ने यहां पर सामुदायिक सहभागिता के साथ श्रमदान करने की योजना तैयार की, जिसमें श्रमदान के साथ प्रशस्ति पत्र भी देने की मुहिम शुरू की गई। हालांकि प्रोबेशनरी पीरियड पर रहे आईएफएस अधिकारी का अब यहां से पीरियड पूरा हो चुका है, समिति पदाधिकारी कुलदीप ठाकुर ने बताया कि स्थानीय महिला मंडलों द्वारा प्रत्येक रविवार को झील की सफाई के लिए श्रमदान किया जा रहा है, जबकि रेणुकाजी आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं से भी आग्रह किया गया है कि पावन झील को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दिया जाए।

Read Previous

भाजपा विधि प्रकोष्ठ एवं चुनाव प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक,डॉ बिंदल का मिला मार्गदर्शन

Read Next

19 अप्रैल से 01 जून तक एक्जिट पोल पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

error: Content is protected !!