Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 1, 2025

नाहन शहर में आज निकलेंगी भगवान श्री गणेश की शोभा यात्रा

News portals-सबकी खबर (नाहन)

ऐतिहासिक शहर नाहन में नवयुवक मंडल नाहन द्वारा भगवान श्री गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। शहर की सुख समृद्धि व विकास के लिए यहां गणेश उत्सव हर साल मनाया जाता है। इस पुण्य धार्मिक कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त को शहर में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के गोविंदगढ़ मोहल्ला से आरंभ की जाएगी जिसके बाद यह शोभायात्रा वाल्मीकि मोहल्ला, कच्चा टैंक, छोटाचौक,बड़ा चौक, गुनूघाट,मालरोड़, चौगान होते हुए हिंदू आश्रम तक जाएगी।

31 अगस्त भगवान गणेश की मूर्ति की साधना का पूजन किया जाएगा। 1 सितंबर को शाम 4:00 बजे भजन संध्या की जाएगी इसी दौरान प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। 2 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन पांवटा साहिब में यमुना नदी में किया जाएगा। विसर्जन के दौरान शहर के शेष बचे हिस्से से गणेश जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें शोभायात्रा हिन्दूआश्रम से चौगान, नया बाजार, माल रोड, गुनूघाट, पक्का तालाब, रानीताल, ढाबो मोहल्ला, कच्चाटेंक तक निकाली जाएगा।

इस धार्मिक कार्य में नवयुवक मंडल के सदस्यों में अशोक कुमार अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अमिल अग्रवाल( बिल्ला) अजय बंसल,अनिल शर्मा(टिप्पू )दिनेश कश्यप,संजीव कश्यप,दिनेश शर्मा,संजय शर्मा, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बुद्धि वल्लभ,धर्मवीर वर्मा, मनीष वर्मा, सतीश सिंगला, सुनील अग्रवाल आदि शामिल है।

Read Previous

पुनर्मूल्यांकन के बाद एवीएन स्कूल नाहन की आस्था ने अर्जित किया प्रदेश भर में नौवां स्थान

Read Next

चक्कर में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमे समिति के 17 विभागों के सदस्यों ने हिस्सा लिया |

error: Content is protected !!