Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2025

कुलदीप राठौर बताए किस ग्रुप के अध्यक्ष : सुरेश कश्यप

News portals-सबकी खबर (शिमला )

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी की दयनीय स्थिति को संभाले जब कांग्रेसका स्थापना दिवस था तो उनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी विदेश यात्रा पर चले गए और उनको बचाने के लिए सभी कांग्रेसी नेताओं को उतरना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने जिला परिषद के प्रत्याशियों में ही उलझ गई है पहले ही राउंड में कुलदीप राठौर , सुखविंदर सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और वीरभद्र सिंह ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। कांग्रेस के अध्यक्ष अपने ही नेताओं को संभाल नहीं पा रहे है , कुलदीप राठौर स्पष्ट करें कि वह किस ग्रुप के अध्यक्ष है।

उन्होंने कहा कि पिछले 136 साल में कांग्रेस आज एक क्षेत्रीय दल से भी नीचे की पार्टी बनकर रह गई है। उसका ग्राफ दिन प्रतिदिन गिर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस का नाम ही मिट जायेगा !

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र की बात करते हैं पर वह शायद भूल गए की कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी क्या वह लोकतंत्र था। भाजपा एक नारे के साथ चलती है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।

उन्होंने कहा कि जनता ने लगातार देश और प्रदेश में हर चुनाव में कांग्रेस को उनका असली चेहरा दिखाया है हर जगह कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है , आने वाले पंचायती राज चुनावों में भी कांग्रेस को प्रदेश की जनता दर किनार करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ का सहारा लेकर सत्ता में आती है पर भाजपा सिद्धांतवादी राजनीतिक दल है, भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर बनाया है पर कांग्रेस ने हमेशा परिवार सीमित राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपनी पार्टी में अकेले पड़ गए हैं उनका साथ प्रदेश में कांग्रेस के अन्य नेता भी नहीं दे रहे हैं।

Read Previous

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन

Read Next

कल से भरे जाएंगे पंचायतीराज चुनाव के लिए नामांकन

error: Content is protected !!