Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

यूं नहीं नहीं मिला था जयराम ठाकुर को बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम का खिताब

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने बेहतर कार्य के जरिए कोविड-19 जैसी महामारी की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर रही है।

बेहतर मैनेजमेंट की वजह से ही हिमाचल देशभर में शत प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाला पहला राज्य बना। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक ने जयराम सरकार के काम की तारीफ की।

इसके अलावा हिमाचल में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कारण भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चर्चा हो रही है। जनता के बीच भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं चर्चा की विषय बनी हुई हैं और गरीब तबके में प्रदेश की जयराम सरकार के प्रति संतोष है।

प्रदेश सरकार ऐसी कई योजनाएं चला रही है जिनका फायदा सीधा गरीब और मध्यम वर्ग तक पहुंच रहा है। हिम केयर योजना हो या आम व्यक्ति को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्प लाइन योजना ये योजनाएं जनता के बेहतर स्वास्थ्य और शिकायत निवारण के लिए शुरू की गई है।

लाइलाइज बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए सहारा योजना हो या बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए लोन देने वाली स्वावलंबन योजना ऐसी दर्जनों योजनाएं हैं जिनका लाभ जनता उठा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है।

हाल ही में मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लंबे समय से बीमार किशन चंद के घर उनसे मिलने पहुंचे और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान किशन चंद की आर्थिक मदद का एलान किया था और सहारा योजना में शामिल करने के निर्देश भी दिए थे।

हिमाचल में ना जाने ऐसे कितने किशन चंद हैं जिनकी मदद के लिए सरकार अभी तक 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च कर चुकी है। आम लोगों के लिए ये सोच ही मुख्यमंत्री को जनता का सीएम बना रही है। अपनी स्वच्छ और ईमानदार छवि के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की जनता के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।

इसका एक उदाहरण यह भी है कि साल 2020 में भी जयराम ठाकुर भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री चुने गए थे। आईएएनएस-सी वोटर सर्वे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देश भर में 7वां रैंक मिला था, जबकि बीजेपी शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरे थे।

Read Previous

23 सितंबर को मनाई जाएगी पूर्व विधायक प्रेम सिंह जयंती व पुण्यतिथि ,नेता प्रतिपक्ष मुख्य मुकेश अग्निहोत्री सहित कईं कांग्रेस नेता होंगे शामिल

Read Next

जयराम सरकार के प्रयासों से व्यवस्थित रहा राष्ट्रपति का शिमला प्रवास

error: Content is protected !!