Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

उपचुनाव में कांग्रेस मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा में जीत दर्ज करेगी-कुलदीप राठौर

News portals-सबकी खबर (कुल्लू )

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। कुलदीप राठौर लाहौल से लौटते वक्त मनाली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सरकार उपचुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है। हम उपचुनाव के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जनता प्रतिभा सिंह को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है।

प्रतिभा सिंह ने भी पार्टी हाईकमान के आदेशों को मानने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा में जीत दर्ज करेगी। यह जीत 2022 के विधानसभा की इबारत लिखेगी। 2022 में कांग्रेस संगठन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव जीतने के बाद पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री का फैसला लेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा से समाज का हर वर्ग आक्रोशित है। साजिश के तहत सेब के दाम गिराए गए। अडानी ग्रुप ने पिछले साल से 18 रुपये कम दाम खोले। इस वजह से पूरे देश मे सेब के दाम गिर गए। कांग्रेस ने प्रदर्शन किया तो अडानी ग्रुप ने सेब के दाम 2 रुपये बढ़ा दिए। किसान 3 काले कानूनों को लेकर परेशानी में हैं। कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही।

राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। कुल्लू में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम की दुखद मौत हुई है। उनकी पत्नी भी गंभीर हालत में है। उन्होंने मांग की कि सरकार पीड़ित परिवार को मुआवजा दें। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। उन्होंने शक जताया कि यह क्रूरता किसी के इशारे पर हुई है।

Read Previous

दिल्ली दौरों पर कयास लगाने वालों के सपने पूरे नहीं होने वाले-जय राम ठाकुर

Read Next

रामणी गांव में भयंकर अग्निकांड में छह मकान जल कर राख, लाखों की संपत्ति राख, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

error: Content is protected !!