Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 1, 2025

भारत बंद में हिस्सा नहीं लेगा हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल

व्यापार मंडल किसानों की मांगों का करता है समर्थन

मंगलवार को सभी व्यापारिक संस्थान रहेंगे खुले

News portals-सबकी खबर (शिमला)

हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल मंगलवार को भारत बंद में शामिल नहीं होगा। मंगलवार के दिन व्यापारी अपनी दुकानें खुली रखेंगे।  मंगलवार को सभी व्यापारिक संस्थान खुले रहेंगे।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि व्यापार मंडल किसानों की मांगों का समर्थन करता है। व्यापार मंडल किसानों के साथ है, मगर मौजूदा समय में व्यापारी इन परिस्थितियों में नहीं है कि दुकानें बंद रखें। हिमाचल प्रदेश  व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा और राज्य सचिव हरमीत सिंह बिट्टू का कहना है कि व्यापार मंडल भारत बंद में शामिल नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि किसान हमारे बड़े भाई हैं और हम उनके साथ हैं। जहां तक बंद को लेकर स्थिति है, लॉकडाउन के दौरान लगातार तीन महीने तक बाजार पहले ही बंद रहे हैं, ऐसे में इस समय बंद करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरा समर्थन है, उनकी मांगों पर सरकार को विचार करना चाहिए और जो शंकाएं किसानों की हैं, उनको दूर किया जाना चाहिए।

सुमेश शर्मा ने कहा कि किसी भी किसान संगठन ने अखिल भारतीय व्यापार मंडल के साथ बंद को लेकर किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की है, ऐसे में भारत बंद में व्यापार मंडल का शामिल होना संभव नहीं है। हम किसानों के साथ हैं और किसानों की जो न्याय संगत मांगे हैं, निश्चित रूप से उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। व्यापारी वर्ग भी किसान से जुड़ा हुआ है सुमेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल के आला पदाधिकारियों के साथ और सभी व्यापारियों के साथ चर्चा के बाद यह तय हुआ है कि व्यापार मंडल भारत बंद में हिस्सा नहीं लेगा बाजार खुले रहेंगे।

Read Previous

मंगलवार को भारत बंद एलान से हिमाचल पथ परिवहन निगम के दिल्ली-चंडीगढ़ के रूट होंगे प्रभावित

Read Next

भारत बंद के एलान को देखते हुए हिमाचल पुलिस अलर्ट

error: Content is protected !!