Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने की शिरकत धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर भी रहे मौजूद

News portals -सबकी खबर (मंडी)अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के दौरान राजदेवता माधोराय की दूसरी जलेब को पूरे शाही अंदाज के साथ निकाली गई। दूसरे जलेब में भी हजारों लोग उमड़े और ऐतिहासिक पलों के गवाह बने। दूसरी जलेब में भी हजारों देवलुओं ने नाचते गाते हुए शिरकत की। देवलुओं का जोश और देवी देवताओं के प्रति हजारों लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। राजमाधव दूसरी शाही जलेब में अपनी शाही पालकी में विराजमान होकर निकले और भक्तों को दर्शन दिए। राजाओं के समय से चली आ रही प्रथा के अनुसार उनके पालकी के आगे व पीछे अपने अपने क्रमानुसार देवी देवता भी चले। दूसरी शाही जलेब में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शिरकत की। इससे पूर्व उन्होंने शिरात्रि मेला कमेटी की ओर से भेंट की गई पगड़ी पहन कर राजदेवता माधोराय के मंदिर में पूजा-अर्चना की रस्म निभाई। तत्पश्चात मेला के मुख्यअतिथि के रूप में राजदेवता माधोराय की दूसरी जलेब में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। कर्नल धनीराम शांडिल जलेब में शामिल होने के निर्धारित समय दोपहर दो बजे के बजाय करीब एक घंटा देरी से तीन बजे उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे तब तक जलेब पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी। मगर मुख्यअतिथि के इंतजार में जलेब में शामिल लोक कलाकार जिला पुस्तकालय के बाहर सडक़ पर नाचते गाते रहे।उनके पीछे पुलिस के घोड़े, जलेब की अगुआई करने वाले देवता छांजणूं -छमाहूं के रथ भी देवलुओं के संग बाहर सडक़ पर पहुंच गए। माधोराय की जलेब में सबसे आगे लोक कलाकार, पुलिस के घुड़ सवार पुलिस और होमगार्ड बैंड, पुलिस के जवान, होमगार्ड के अलावा जलेब में बालीचौकी क्षेत्र के देवता छांजणू-झमाहूं की जोड़ी ढोल नगाड़ों की लय पर झूमे। इसके बाद देव कोटलू नारायण, देव सरोली मार्कंडेय, देव शैटी नाग, देवी डाहर की अंबिका, देव विष्णू मतलोड़ा, देव मगरू महादेव, देव चपलांदू नाग, श्रीदेव बायला नारायण, देव बिटठु नारायण, देव लक्ष्मी नारायण पखरोल, चौहारघाटी के देव हुरंग नारायण, देव घड़ौनी नारायण, देव पशाकोट नारायण, देव पेखरू का गहरी, देव चुंजवाला शिव, देव तुंगासी ब्र हा, देवी सरस्वती महामाया, देवी नाऊ अंबिका के बाद राज माधव की चांदी की कुर्सी और उसके पीछे राजदेवता की पालकी चल रही थी जबकि राजदेवता माधोराय की पालकी के पीछे देव शुकदेव डगाहंढु, देव शुकदेव मड़घयाल, देव जलौणी गणपति, देव शेषनाग टेपर, देव झाथीवीर और देव टूंडीवीर शामिल रहे। जलेब में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर के अलावा एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नगर निगम के पार्षदगण, शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल सेन के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read Previous

संकट मोचन मंंदिर को 200 गाडिय़ों की पार्किंग मिलने से क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी की लहर

Read Next

बहुमत खोने के कारण विचलित और बौखलाहट में हैं मुख्यमंत्री- जयराम ठाकुर

error: Content is protected !!