Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 4, 2024

राज्यपाल ने फोरलेन राजमार्ग के टकोली खंड का किया निरीक्षण

News portals-सबकी खबर (मंडी) राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मण्डी जिला के अन्तर्गत निर्माणाधीन कीरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क मार्ग के पंडोह से टकोली खंड के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। फोरलेन का यह कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने जाउगी में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने राज्यपाल को विभिन्न सुविधाओं और अन्य नियंत्रण प्रणाली से अवगत करवाया।
राज्यपाल ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अटल टनल का निर्माण राज्य के विकास में एक अनूठी पहल है और अब इस फोरलेन परियोजना से भी राज्य के पर्यटन विकास सहित अन्य क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा इस परियोजना के पूरा होने के बाद सड़क मार्ग की दूरी कम होने के साथ-साथ राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की आय बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने इस विकास परियोजना को स्वीकृत करने तथा राज्य के लिए क्रियान्वित करने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि कीरतपुर से मनाली तक की यह फोरलेन परियोजना प्रधानमंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ शीघ्र पूरा होने वाला है और इससे हिमाचल में विकास को और गति मिलेगी।

Read Previous

मुख्यमंत्री ने ईद पर शुभकामनाएं दीं

Read Next

बल्क ड्रग पार्क में सतत् जल उपलब्धता पर व्यय किए जाएंगे 11.75 करोड़ रुपये: उद्योग मंत्री

error: Content is protected !!