Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

राज्यपाल ने डीजीपी को दिए निर्देश, सुरक्षा करने वालों को मास्क-सेनेटाइज़र-सेफ्टी किट्स की न हो कमी

News portals-सबकी खबर (शिमला)

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी के साथ प्रदेश में कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करने के प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। राज्यपाल ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों और राज्य में आए तबलीगी जमात के सदस्यों के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी स्थिति में भी पुलिस कर्मी 24 घंटे कार्य कर रहे हैं और प्रत्येक क्वारंटाइन और आइसोलेशन केंद्र में भी तैनात हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से पुलिस कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट आदि उपलब्ध करवाने को कहा।

अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने राज्य की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सहित चिकित्सा और खाद्य सामग्री का वितरण उचित तथा व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को संपूर्ण स्थिति तथा केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया। राज्य पुलिस द्वारा कर्फ्यू और लॉकडाउन आदेशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ अप्रैल, 2020 तक 448 व्यक्तियों के खिलाफ 522 मामले दर्ज किए गए हैं। शिमला में 80 एफआईआर और मंडी में 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर जिला शिमला में 123 लोगों और जिला बिलासपुर में 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

…बद्दी, चंबा, ऊना कांगड़ा हैं हॉटस्पॉट

एसआर मरडी ने कहा कि प्रदेश में बद्दी, जिला चंबा, ऊना और कांगड़ा कोरोना के संदिग्धों के हॉटस्पॉट हैं। उन्होंने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड तथा जम्मू और कश्मीर के साथ अंतरराज्यीय सीमाआें पर स्थिति के बारे में चर्चा की और कहा कि इन अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि उपायुक्तों के साथ मिलकर लॉकडाउन के बाद की स्थिति के लिए जिला कार्य योजना तैयार करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सुरक्षा तथा बचाव के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

Read Previous

प्रदेश की जेलों में बंद कैदी भी मददगार साबित हो रहे,कैदियों के हाथ से बने मास्क पहनकर सेवाएं देंगे डाकिये |

Read Next

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र लिखा |

error: Content is protected !!