Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के मामले में सवर्ण समाज के नेताओं के बाद पुलिस ने आठ और लोगों की गिरफ्तारी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग न बनने पर बीते बुधवार को शिमला में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के मामले में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण समाज के नेताओं के बाद पुलिस ने आठ और लोगों की गिरफ्तारी की है।बताया जा रहा है की  एएसपी और तीन कांस्टेबलों की हत्या के प्रयास के आरोप में दो लोगों जबकि उग्र प्रदर्शन कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अभी तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


इनमें दोनों संगठनों के प्रमुख नेता रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर और दीपक चौहान भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि आठ और गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें सिरमौर के संगड़ाह निवासी पवन कुमार (28), देवेंद्र सिंह (42) को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर महेंद्र सिंह (46) तहसील कसौली, दिनेश कुमार (46) जिला सोलन, अमर चंद राठौड़ (45) ढली, महेंद्र कुमार (39) तहसील सुंदरनगर, विजय कुमार शर्मा (36) और राजेंद्र (43) दुर्गापुर शिमला ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बालूगंज थाना पुलिस दो अलग-अलग मामले दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Read Previous

जानिए हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

Read Next

जनजातीय नृत्य महोत्सव में सिरमौर के हाटी क्षेत्र के लोक कलाकार सिरमौर के पारंपरिक लोक गीतों व लोक नृत्यों का तमिलनाडु में किया प्रदर्शन

error: Content is protected !!