Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

June 8, 2025

कोविड-19 के चलते इस वर्ष नहीं होगी कांवड़ यात्रा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने यात्रा को स्थगित करने का सामूहिक तौर पर लिया फेसला |

News portals सबकी खबर ( उतराखंड)

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांवड़ यात्रा के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। प्रदेश सरकारों को कांवड़ संघों और संत-महात्माओं से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

जुलाई माह में कांवड़ यात्रा संचालित की जानी थी। यात्रा में करोड़ों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंचते हैं। हरिद्वार से गंगाजल कांवड़ में भरकर अपने यहां शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। यात्रा के दौरान सरकार के स्तर से कानून व्यवस्था व यातायात को लेकर कई तरह के इंतजाम करने पड़ते हैं।
तीन और राज्यों से भी होगी वार्ता
कावंड़ियों की भारी संख्या के चलते इस दौरान हरिद्वार शहर को भी बंद भी करना पड़ता है। सर्वाधिक कांवड़िये उत्तर प्रदेश और हरियाणा से आते हैं। इसी के तहत प्रदेश मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया था कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता की जाए।

वार्ता के दौरान तीनों राज्यों के अधिकारियों ने कोविड-19 के कारण संक्रमण फैलने को लेकर आशंका जताई। कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत भारी भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थता जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होने से रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रा में पंजाब, राजस्थान और दिल्ली आने वाले श्रद्धालुओं के चलते वहां के मुख्यमंत्रियों से शीघ्र वार्ता करने का निर्णय लिया है। इन राज्यों को भी कोविड-19 के चलते यात्रा संचालन में आने वाली दिक्कतों से अवगत करवाया जाएगा। इस बार यात्रा संचालित नहीं करने की स्थितियों की जानकारी भी दी जाएगी।

 

Read Previous

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकार्ड 14,516 नए मामले सामने आए

Read Next

लद्दाख में भारत-चीन के बीच उपजे विवाद के कारण चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई |

error: Content is protected !!