Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 4, 2024

सिकरोहा मेें घर की दीवार-छत गिरने से मौके पर मौत , मलबे में दबी महिला

 News portals -सबकी खबर ( बिलासपुर )

जिला बिलासपुर के अंतर्गत सिकरोहा पंचायत में एक रिहायशी मकान की दीवार और छत गिर गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सत्या देवी निवासी गांव गलौड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिकरोहा पंचायत के गलौड गांव में बुधवार रात बलदेव कुमार के दो मंजिला स्लेटपोश मकान की दीवार व छत गिर गई। इस हादसे में बलदेव कुमार की पत्नी सत्या देवी मलबे के नीचे दब गई। दीवार और छत गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गए, जिन्होंने कड़ी मशक्त के बाद महिला को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक महिला मलबे के नीचे दबी रही। लोगों द्वारा महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से मारकंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उपायुक्त ने पीडि़त परिवार को 40 हजार रुपएकी फौरी राहत प्रदान की है। बताया जा रहा है कि सत्या देवी के घर पर मेहमान आए हुए थे। इसी कारण सभी लोग घर के बाहर आंगन में बैठे हुए थे। सत्या देवी कुछ सामान लाने के लिए घर के अंदर गई और इसी बीच मकान की छत और दीवार गिर गई। इस हादसे में सत्या देवी मलबे में दब गई। अब सत्या देवी का पति और बेटा अपने अन्य परिवार वालों के साथ रहने को मजबूर हैं।

Read Previous

तीन किस्तों में आएगा 1500 करोड़ लोन, छह से 15 साल की अवधि में वापस करना होगा यह लोन ( अधिसूचना जारी )

Read Next

आठ अगस्त से शुरू होंगे सरदार पटेल विश्वविद्यालय पीजी में होंगे दाखिले

error: Content is protected !!