Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

Coronavirus: हिमाचल में चार नए संक्रमित,सक्रिय मामलों की संख्या पहुची 30

News-सबकी खबर (शिमला )

धीरे धीरे कोरोना वायरस अपने पांव पसारते जा रहा है |हिमाचल में बाहरी राज्यों से अपने घर लौटने के बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रदेश में चार और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली से 4 मई को अपने घर पांवटा साहिब लौटी 30 वर्षीय महिला, उसकी 7 वर्षीय बेटी, कांगड़ा जिले के घुरकड़ी में मुंबई से नौ मई को लौटी 24 वर्षीय महिला और शीला चौक निवासी 57 वर्षीय महिला शामिल है। सिरमौर के पांवटा साहिब में महिला अपने मायके दिल्ली से पति और दो बच्चों के साथ वापस पांवटा पहुंची थी। परिवार होम क्वारंटीन था। 12 मई को इनकी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। हालांकि इनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। गुरुवार को संक्रमित महिला के पति व बेटे के भी कोरोना टेस्ट लिए गए। पांवटा नगर परिषद के बद्रीपुर-तारुवाला क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने बताया कि संक्रमित मां-बेटी को सिरमौर के ही सराहां सिविल अस्पताल में बने कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है। उधर कांगड़ा के घुरकड़ी में सामने आई कोरोना पॉजिटिव महिला मुबंई में साफ्टवेयर कंपनी में काम करती हैं। महिला मुंबई से टैक्सी में आई है और उसके साथ दो और लोग थे, जिनमें एक नादौन का है। टैक्सी उसी दिन वापस चली गई थी। महिला उसी दिन से होम क्वारंटीन थी। 12 मई को महिला के सैंपल लिए गए थे। वहीं शाम को जिले में दो दिन पहले दिल्ली से लौटी शीला चौक निवासी 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट टांडा में पॉजिटिव आई। महिला तीन अन्य लोगों के साथ दिल्ली से कांगड़ा लौटी थी।


सक्रिय मामलों की संख्या 30
प्रदेश में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 30 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 71 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है। 35 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। चार लोग हिमाचल से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक 26474 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 7981 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है और सभी स्वस्थ्य हैं। राज्य में अब तक 14256 लोगों की कोरोना को लेकर जांच की गई है।

 

Read Previous

आसमानी बिजली के गिरने से तीन लोगों की करीब 85 भेड़-बकरियों की मौत

Read Next

कांग्रेस नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी प्रदेश की जनता – गोपाल भंडारी

error: Content is protected !!