Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

कांग्रेसी नेता अपने लगाए आरोपों के सबूत दें: अनुराग ठाकुर

News portals-सबकी खबर (बिलासपुर ) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्रीअनुराग सिंह ठाकुर आज हिमाचल प्रदेश प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम बिलासपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाग लिया। इसके पश्चात अनुराग ठाकुर श्री नैना देवी विधानसभा पहुंचे जहां जगातखाना में आयोजित एससी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। अंत में अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी विधानसभा के घवांडल में आयोजित भाखड़ा विस्थापित प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाग लिया।कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर हिमाचल के 6 विधायकों को 15- 15 करोड़ रुपए में खरीदने के आरोपों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि कांग्रेस इस बात के सबूत दे। अगर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं तो हिमाचल की जनता को तथ्य और सबूत जरूर दें। अगर सबूत नहीं दे सकते हैं तो आरोप ना लगाएं। कांग्रेस द्वारा यह अपनी सरकार की विफलताओं को निराधार आरोपों से ढकने का प्रयास है। अगर वह अपना कुनबा नहीं संभाल पाए, काम न करने के कारण अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए तो क्या इसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी है? आने वाले लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटें हारेगी तो क्या जनता पर भी पैसे लेने का आरोप लगाएगी?” अनुराग ठाकुर ने आगे पूछा कि आखिरकार कांग्रेस अपनी गारंटियाँ क्यों नहीं पूरी कर पाई? माताओं। बहनों को 1500 प्रति माह देने के वादे का क्या हुआ? युवाओं को 5 लाख नौकरी क्यों नहीं मिली? ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध क्यों नहीं खरीदा जा रहा? उनकी इन्हीं विफलताओं के कारण यह छह विधायक इनको छोड़ कर गए। निर्दलीय विधायक भी इन्हें छोड़ चुके हैं।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठे वादों का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है झूठ, भ्रम और भय दिखा कर आई है। आज जिन-जिन राज्यों में उसने सरकार बनाई है वहां-वहां उसकी सभी गरंटियां फेल हुई हैं। देश उनका चाल, चरित्र और चेहरा जान चुका है और इसीलिए अब देश को सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की गारंटीयों पर विश्वास है।”हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से कंगना राणावत को कांग्रेस द्वारा पैराशूट उम्मीदवार कहे जाने को अनुराग ठाकुर ने बेहद बेतुका बताते हुए कहा, “पैराशूट उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी थे जिन्हें कांग्रेस ने हिमाचल से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। कंगना जी मंडी और हिमाचल की बेटी हैं जिन्होंने अपने दम पर अपना नाम कमाया है। कंगना जी मजबूती के साथ लड़ेंगी और रिकॉर्ड वोटों के साथ जीतेंगी।”

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेसी बागियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने और कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए  अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस पहले अपना कुनबा संभाले। पहले कांग्रेस ये बताए कि किन कारणों से उनके छह विधायक, वर्किंग प्रेसिडेंट, पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक उन्हें छोड़कर चले गए?”हिमाचलवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु विशेष संदेश देते हुए  अनुराग ठाकुर ने कहा, “मोदी जी ने सदैव हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है। एक छोटे पहाड़ी राज्य को पिछले 10 वर्षों में उन्होंने इतना दिया है जितना पहले के 60 वर्षों में नहीं मिला। इसीलिए इस विकास की रफ्तार को और तेज करने हेतु मोदी जी को हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें दीजिए और इसके साथ-साथ उपचुनाव में छह विधानसभाओं में भी भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाइए।”

हमीरपुर लोकसभा से अपनी जीत पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमीरपुर की देवतुल्य जनता ने पिछले चार बार से मुझे अपना सांसद चुनकर दिल्ली भेजा है। चौथी बार में जनता ने मुझे चार लाख वोटों से जिताया था।पांचवी बार 5 लाख वोटों से जिताकर अपनी सेवा करने का मौका देंगे।”

एससी मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “कांग्रेस की क्या मजबूरी थी की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का अपमान करना जरूरी समझा। उन्होंने भारत को संविधान बनकर दिया अरे कांग्रेस को तो उनको इतना मान सम्मान देना चाहिए था जैसा नरेंद्र मोदी जी ने दिया है लेकिन कांग्रेस का मन छोटा था वह नेहरू गांधी परिवार तक ही सीमित थे बाबासाहेब अंबेडकर को उन्होंने कोई मान सम्मान नहीं दिया लेकिन जैसे गैर कांग्रेसी सरकार आई बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भी किया गया. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार दलितों, शोषितों व वंचितों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें संवैधानिक अधिकार के साथ साथ सामाजिक न्याय और समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति के विकास के लिए, उनकी पढ़ाई के लिए, उनको मुख्यधारा में लाने के लिए मोदी सरकार ने विशेष योजनाओं पर काम किया है।मोदी जी के पिछले 9 वर्षों में वंचित हीं वरीयता में हैं। “संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की. पंच तीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया. आज देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला है तो यह भी मोदी सरकार में ही संभव हुआ। इससे पहले हमारे राष्ट्रपति जी अनुसूचित जाति से आते थे। आज हमारे 10 से ज्यादा मंत्री अनुसूचित जाति के हैं। कई राज्यपाल अनुसूचित जाति से हैं। यह सब मोदी सरकार में हीं संभव हुआ। आज मोदी सरकार अपने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों को अंत्योदय से आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।”

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “राष्ट्र प्रथम की मूल भावना के साथ उत्कृष्ट लोकतान्त्रिक मूल्यों से परिपूर्ण, मानवता और भारतीयता के समागम से जुड़ी भाजपा के 44वें स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने उद्गम के उदेश्यों को, अपने संकल्पों पर ना सिर्फ़ अडिग है बल्कि उन संकल्पों को सिद्ध करके भी दिखाया है। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और कर्मठता के कारण ही आज भारत निरंतर प्रगति के अभूतपूर्व पथ पर चलते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व के विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। पिछले 10 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत की नींव रखी गई है। अगले 25 वर्षों में हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे।”

Read Previous

गारंटियों से आगे बढ़कर किया सुक्खू सरकार ने काम : गोमा

Read Next

मतदाता सूची में नाम की जांच करने के लिए डाउनलोड करें वोटर हेल्पलाईन ऐप

error: Content is protected !!