Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

कांग्रेस नेताओं पर गलत बयानबाजी व अधिकारियों को धमकाने का आरोप |

News portals- सबकी खबर (संगड़ाह)

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा तथा बलवीर ठाकुर, विनोद शर्मा, चमन, अनिल व सुरेंद्र आदि युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर अधिकारियों पर दबाव डालने तथा भ्रामक बयानबाजी के आरोप लगाए। यहां जारी बयान में उन्होंने हाल ही में क्षेत्र के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगाए गए अधिकारियों को धमकाने के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि, वास्तव में कांग्रेस नेताओं द्वारा अधिकारियों को धमकाने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय कांग्रेस विधायक द्वारा गत दिनों शिक्षा उपनिदेशालय में की गई नारेबाजी तथा हाल ही में नौहराधार के समीप एक गांव में अपने भाषण में शिक्षा उपनिदेशक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों की भाजयुमो ने कड़ी निन्दा की। कांग्रेस विधायक के उक्त भाषण का फेसबुक वीडियो लिंक जारी करते हुए युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि, किसी भी जिम्मेदार विधायक अथवा नेता से ऐसी अशोभनीय बयानबाजी की उम्मीद नहीं की जा सकती। बयान में उन्होंने कहा कि, दरअसल कांग्रेसी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से इलाके में भाजपा का जनाधार देख परेशान हो रहे हैं तथा गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

Read Previous

जरूरतमंद लोगो की सेवा करना रेडक्रास सोसायटी का उददेषयः डा0 परूथी |

Read Next

ट्रक फंसने से 10 घंटे बंद रहा संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन मार्ग |

error: Content is protected !!