Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

सोनिया-राहुल के नाम पर गुमराह कर रही कांग्रेस,रणधीर बोले,कुछ गलत नहीं किया, तो डर कैसा

News portals – सबकी खबर ( शिमला ) 

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बुलावे को लेकर कांग्रेस बेवजह शोर मचा रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन पार्टी नेताओं के आम जनता को गुमराह करने के इरादों को दर्शाता है। चोर मचाए शोर का मुहावरा कांग्रेस नेताओं पर चरितार्थ करता है। अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार नहीं किया है, तो वे पूछताछ से भागने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय नेता आरोपों से घिरे हुए हैं, कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान भारत की संपत्ति को हथियाने की कोशिश की। नेशनल हेराल्ड केस की शुरुआत कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी और यह कहना कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है, निराधार है।

कांग्रेस गलत तरीके से प्रवर्तन निदेशालय मनोबल गिरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके प्रयास बेकार रहेंगे। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है, उसने कई घोटाले किए हैं, जिससे जनता वाकिफ है। उन्होंने कहा कि आज सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ कर रही है और कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में सत्याग्रह कर रही है। यह सत्याग्रह नहीं है, यह देश के कानूनऔर देश की संस्थाओं की खिलाफत है। एक तरफ भाजपा है, जो कानून और संस्थाओं का सम्मान करते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं के व्यवहार को देखिए। उनके मुख्यमंत्री दिल्ली में बैठे हैं, सभी सांसद लोकसभा और राज्यसभा को छोडक़र ईडी और अन्य संगठनों का मनोबल गिरा रहे हैं।

Read Previous

मनाली-उदयपुर-पांगी मार्ग बाढ़ आने से ठप, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार

Read Next

एमएमयू में 103 करोड़ की अतिरिक्त फीस वसूली का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

error: Content is protected !!