Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2025

केन्द्रीय नेतृत्व ने हिमाचल भाजपा और सरकार की पीठ थपथपाई

अन्य राज्यों को भी हिमाचल भाजपा की कार्यशैली को अपनाने के लिए कहा
15.25 लाख फेस मास्क के साथ हिमाचल ने देश भर में मारी बाजी

News portals-सबकी खबर (शिमला )

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद हिमाचल में कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार और भाजपा संगठन द्वारा किए गए प्रयासों और प्रबन्धों के लिए भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा और राष्ट्रीय महासचिव  बी.एल. संतोष ने हिमाचल की पीठ थपथपाई है। केन्द्रीय नेतृत्व ने अन्य राज्यों को पहाड़ी प्रदेश हिमाचल भाजपा की कार्यशैली को अपनाने के लिए कहा जो कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य के लिए गर्व की बात है।\


डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव  बी.एल संतोष ने हिमाचल में कोरोना संकट से निपटने के लिए भाजपा संगठन द्वारा किए गए प्रबन्धों और प्रयासों की सराहना की है।  बी.एल. संतोष ने अपने टवीटर एकांउट से प्रदेश भाजपा की प्रशंसा करते हुए अन्य राज्यों को हिमाचल भाजपा की कार्यशैली अपनाने के लिए कहा।  संतोष ने अपने टवीटर संदेश में कहा कि हिमाचल ने कोरोना संकट की लड़ाई में सीमित साधनों को बावजूद शानदार और अनुकरणीय कार्य किया है जिसका अनुसरण अन्य राज्यों को भी करना चाहिए।
डा. बिन्दल ने कहा कि कारोना संकट के दृष्टिगत कफर्यू और लॉकडाउन के उपरांत हिमाचल भाजपा ने अपने संगठन और प्रत्येक कार्यकर्ता को हर समय वाईब्रेशन मोड पर रखा जिसके परिणामस्वरूप भाजपा के हर सिपाही ने समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने वीडिया कांफ्रेस के माध्यम से केन्द्र स्तर से लेकर प्रदेश स्तर और प्रदेश स्तर से जिला, मंडल, बूथ और बीएलए स्तर तक बैठकें की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में अभी तक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम 325 बैठकें आयोजित की जिसमें 14,662 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


डा. राजीव ने बताया कि डिजिटल माध्यम से आपस में जुड़ाव की वजह से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में कोरोना संकट के बीच कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा महिला मोर्चा ने रिकार्ड 15,25,427 फेस कवर सील कर लोगों में बांटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभी तक 4,15,143 फूड पैकेट, 94,058 मोदी राशन किट, 1,75,23,723 रुपये पीएम केयरस और 6,84,74,001 रुपये सीएम कोविड फंड में जमा करवाए हैं।

Read Previous

जानिए -प्रदेश सरकार ने क्या फैसले लिए ,फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लागू रहेगा

Read Next

विस्तार से जानिए , हिमाचल कैबिनेट के अहम फैसले

error: Content is protected !!