Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 6, 2024

आईटीबीपी के 23 कोरोन पाजिटिव केस पये जाने के बाद कैंपस सील किये , बाज़ार मे जवानों को जाने पर रोक ।

News portals सबकी खबर

हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आईटीबीपी के एक साथ पांच जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने आईटीबीपी कैंपस को सील कर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आईटीबीपी के प्रवेश द्वारों पर पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। भावानगर, रिकांगपिओ और जंगी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। आईटीबीपी जवानों के बाजार जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाहर से जितने भी जवान रिकांगपिओ पहुंच रहे हैं,

उन्हें कैंपस में ही आईसोलेट किया जा रहा है। जो पांच जवान पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें कैंपस में ही संस्थागत क्वारंटीन किया गया है। जरूरत हुई तो इन जवानों को भी कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। इन जवानों का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। इनमें किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री जम्मू की है। ये जवान 22 जून को जम्मू से आईटीबीपी कैंपस रिकांगपिओ पहुंचे। उसके बाद इनके कोरोना सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट बुधवार शाम को आई। इनमें से पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इधर, किन्नौर के जंगी में एक बार फिर 17 आईटीबीपी जवानों में कोरोना पॉजिटिव आना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए परेशानी बन गया है। बीते दिन रिकांगपिओ में आईटीबीपी के पांच जवान पॉजिटिव आए थे। वीरवार को 17 जवान कोरोना पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार किन्नौर के जंगी में पॉजिटिव आए 17 आईटीबीपी जवान जम्मू से आए थे। 59 जवानों का कोविड-19 के सैंपल लिए गए थे। यह 43वीं बटालियन ज्यूरी के हैं। किन्नौर में अब 27 एक्टिव केस हैं। अब तक 30 कोरोना पॉजिटिव मामले आए थे, जिनमें तीन स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और आईटीबीपी की स्वास्थ्य टीम उनका लगातार चेकअप कर रही है।

 

Read Previous

विकास कार्यों के आंकड़े देने पर बोले विधायक; गलत जानकारी दे रहे अफसर.. मंडी क्षेत्र में डेढ़ साल से हुआ ही नहीं कोई काम, कैसे दिखा रहे वर्क इन प्रोग्रेस

Read Next

चंबा जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले,12 मरीज स्वस्थ हुए,अब सात एक्टिव केस

error: Content is protected !!