Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 2, 2024

रेणुकाजी में भाजपा का महासंपर्क अभियान शुरू ,कुब्जा पवेलियन में मनाया 42वां स्थापना दिवस

News portals-सबकी खबर (संगड़ाह )

भाजपा मंडल इकाई द्वारा बुधवार को कुब्जा पवेलियन रेणुकाजी में 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला सिरमौर इकाई के अध्यक्ष विनय गुप्ता, हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर चौहान, रूप व नारायण सिंह, सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा तथा बीडीसी नाहन अध्यक्ष अनीता शर्मा सहित सभी रेणुकाजी मंडल पदाधिकारी व ग्राम केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला व मंडल पदाधिकारियों द्वारा मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक पहलुओं तथा महासंपर्क अभियान पर जानकारी दी गई और आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि, आज से क्षेत्र में महासंपर्क अभियान शुरू हो चुका है, जो आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर मतदान केंद्र तक जाएंगे और प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलने के साथ-साथ पार्टी के झंडे भी लगाएंगे।

Read Previous

सिरमौर में पंचायत स्तर पर सिखाए जाएंगे आपदा प्रबंधन के गुर

Read Next

व्यास बलबीर भारद्वाज ने तीसरे दिन रोचक ढंग से किया कथावाचन

error: Content is protected !!