Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

सेब के न्यूनतम मूल्य मामले को लेकर भाजपा ने केंद्र के समक्ष उठाया था मुद्दा : कश्यप

News portals-सबकी खबर (शिमला) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा विदेशों के सस्ते सेब के कारण भारत में पैदा होने वाले सेब की हालत खराब थी, किसान बागवानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था । सेब कारोबारियों को कड़ी मेहनत के बाद भी मार्केट में काफी कंपटीशन का सामना करना पड़ता था जिससे सेब उत्पादकों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता था। केंद्र सरकार से इस कड़ी में राहत की मांग की जा रही थी और मैंने शिमला से सांसद होने के नाते इस मामले को लोक सभा में अनेकों बार उठाया था। अब केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है, इससे देश में सेब कारोबार से जुड़े किसान, कारोबारियों की इनकम बढ़ जाएगी।

केंद्र सरकार ने सेब आयात पर अब नई शर्त लगा दी है। इसके तहत 50 रुपये किलो से कम के भाव के सेब का इंपोर्ट नहीं होगाा। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, अधिसूचना के अनुसार, यदि सीआईएफ (लागत, बीमा, माल ढुलाई) आयात कीमत 50 रुपये किलो से कम आती है तो इस तरह के सेब का आयात नहीं किया जाएगा।
इससे हिमाचल के सेब उत्पादकों को बड़ा फायदा होगा, इस फैसले के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते है। सेब के न्यूनतम मूल्य मामले को लेकर भाजपा ने केंद्र के समक्ष उठाया था मुद्दा।न्यूनतम आयात मूल्य संबंधी शर्तें भूटान से आने वाले सेब पर लागू नहीं होंगी। शर्ताें के अनुार, सीआईएफ इम्पोर्ट प्राइस 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम आएगा तो आयात प्रतिबंधित होगा।

भारत में ईरान से सेब की बड़ी खेप आती है। इससे देश में सेब बेहद सस्ता बिकता है, हिमाचल प्रदेश सेब का बड़ा उत्पादक राज्य है। आयात पर शर्ते लगाने या बैन करने की मांग सेब कारोबारी काफी समय से कर रहे थे, अब प्रतिबंध लगने से सेब कारोबारी खुश है।

भातर कई देशों से सेब आयात करता है। भारत को सेब भेजने वाले देशों में ईरान, ब्राजील, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, फ्रांस, बेल्जियम, चिली, इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पोलैंड समेत अन्य देश शामिल हैं। अप्रैल-फरवरी 2023 में भारत ने 260.37 मिलियन डॉलर सेब आयात किया गया था, जबकि 2021-22 में यह 385.1 मिलियन डॉलर रहा।

Read Previous

सिरमौर : Car Accident मे Veterinary Pharmacist की मौत

Read Next

थार गिरी नदी में गिरने से Dirver व 1 अन्य युवति घायल

error: Content is protected !!