Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 1, 2025

लादी क्षेत्र की नव गठित पंचायत लानी बोराड व जरवा पंचायत में बलदेब तोमर ने की 12 लाख रुपए की घोषणा

News portals-सबकी खबर (शिलाई )

शिलाई विधानसभा लादी क्षेत्र की नव गठित पंचायत लानी बोराड व जरवा पंचायत में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने लगभग 12 लाख रुपए की घोषणा की। स्थानीय पंचायतो के लोगो ने ढोल नगाड़ों से बलदेब तोमर का स्वागत किया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लानी बोराड में एक जन सम्पर्क अभियान के दौरान बलदेब तोमर ने कई विकासात्मक कार्यो की घोषणा की। भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने बताया कि जन सम्पर्क अभियान के तहत बलदेब तोमर ने नव गठित पंचायत लानी बोराड के सांझा प्रांगण बोराड 1.50 लाख रुपए, सांझा प्रांगण गुमट 1 लाख रुपए, हरिजन बस्ती जीर 1 लाख रुपए, सांझा प्रांगण कराड़ी 1 लाख रुपए व ग्राम पंचायत जरवा में सांझा प्रांगण जुगाइना 1 लाख रुपए, लिंक रोड निचला जरवा 3 लाख रुपए व सामुदायिक भवन जुगाइना 2 लाख रुपए देने की घोषणा की हैं।


जरवा पंचायत व लानी बोराड में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए शिलाई के पूर्व विधायक एव खाद्य आपूर्ति विभाग उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं आज समूचे शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास हो रहा हैं। जिसमे लाधी क्षेत्र भी एक हैं। वर्तमान सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशिर्वाद से रोनाहट में जल शक्ति विभाग का उप मण्डल, PHC से CHC करना, बेटनेरी अस्पताल खोलना, पनोग में PHC, जरवा में भी PHC की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई हैं। उन्होंने कहा कि जितना विकास इस सरकार में शिलाई विधानसभा क्षेत्र का हुवा हैं उतना विकास कांग्रेस 60 साल में भी नहीं करवा पाई है।

आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो दो SDM कोर्ट हैं, दो दो विकास खण्ड कार्यालय हैं जो कि प्रदेश की कम ही विधानसभा क्षेत्र में हैं। इन सब कार्यो का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री को जाता हैं। बलदेब तोमर ने कहा कि विकास के दम पर प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बन रही हैं। और उस सरकार में शिलाई से भी भाजपा का विधायक होगा और इस विधानसभा क्षेत्र के रुके पड़े कार्यो को गति मिलेगी। कांग्रेस तो डूबता जहाज हैं ओर उसमे कोई सवार नही होता हैं। आज देशव प्रदेश में कांग्रेस की क्या स्थिति हैं आप सभी को पता है। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, महामंत्री हरि सिंह ठाकुर, गुमान पोजता, दलिप पोजता, गंगा राम सिंगता, नरेश शर्मा, राकेश ठाकुर, गोपाल राणा, रमेश शर्मा, विनोद शर्मा, भरत सिंह, भूप सिंह पूर्व प्रधान, नतो देवी, बलबीर चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Read Previous

कफोटा : कबड्डी में पहला स्थान शखोली टीम, बॉलीवॉल में गोज्जर टीम पहला स्थान हासिल किया,

Read Next

त्रिलोकपुर मेला क्षेत्र में मांस व मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबन्ध-डीएम

error: Content is protected !!