Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 3, 2024

राष्ट्रीय हैल्थ मिशन के तहत पूरे प्रदेश में गांव-गांव सेवाएं दे रही आशा वर्कर्ज पंचायती राज चुनाव लड़ सकेंगी

News portals-सबकी खबर (मंडी )

राष्ट्रीय हैल्थ मिशन के तहत पूरे प्रदेश में गांव-गांव सेवाएं दे रही आशा वर्कर्ज पंचायती राज चुनाव लड़ सकेंगी। उनके चुनाव लड़ने को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है। इस बारे में सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए साफ कर दिया है कि आशा वर्कर्ज भी पंचायती राज चुनाव लड़ सकेंगी। पंचायत सदस्य चुने जाने पर इन्हें आशा वर्कर्ज के पद को भी छोड़ना नहीं पडे़गा।

सचिव पंचायती राज द्वारा इस बारे में प्रदेश के सभी जिला पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी करके यह सपष्ट कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि आशा वर्कर न तो सरकारी कर्मचारी हैं और न अनुबंध पर कार्यरत हैं और अंशकालीन कर्मचारी भी नहीं हैं।

केंद्र सरकार के मापदंड के अनुसार इन्हें स्वयंसेवी एक्टिविस्ट के तौर पर रखा गया है और इसी आधार पर ग्रामीण स्तर पर कार्य लिया जाता है, जिसके बदले में उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाती है। ऐसे में यदि कोई भी आशा वर्कर्ज यदि पंचायती राज संस्थान का चुनाव लड़कर प्रतिनिधि बनती है, तो उसे आशा वर्कर्ज के काम से अयोग्य नहीं किया जा सकता है।

वह इसे पहले की तरह जारी रख सकती है। ऐसे में उनके लिए न केवल चुनाव लड़ने का रास्ता साफ  है, बल्कि चुनाव जीतने के बाद भी वह आशा वर्कर का काम कर सकती है। इस पर कोई पाबंदी नहीं है। गौरतलब है कि इस बारे में राष्ट्रीय हैल्थ मिशन ने पंचायती राज विभाग से सपष्ट करने का आग्रह किया था, जिसके चलते इस तरह का पत्र पंचायती राज सचिव ने सभी जिला पंचायत अधिकारियों को जारी किया था।

Read Previous

सरकार ने हिमाचल प्रदेश में मनरेगा निर्माण सामग्री की देनदारी चुकाने के लिए विकास खंडों को चार करोड़ रुपये जारी किए

Read Next

गिरिपार में पुश्तेनी परम्परा के अनुसार मनाए जाने वाला बुढ़ी दीवाली पर्व का विधिवत समापन हुआ

error: Content is protected !!