Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

July 27, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले अनुराग ठाकुर , आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए माँगे और 10000 आवास

News portals-सबकी खबर (शिमला ) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवम पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज सिंह  से आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत और 10 हजार आवासों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। हाल ही में  अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत  गिरिराज सिंह  से 11000 घरों व 27 हजार किलोमीटर सड़क की मंज़ूरी कराई थी।

ठाकुर ने कहा “ हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा की मार झेली है। मैं लगातार संपूर्ण हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद कर रहा हूं। अभी की स्थिति के हिसाब से प्रभावित क्षेत्रों में और घरों के निर्माण की आवश्यकता है क्योंकि आपदा में भारी संख्या में आमजनों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।इसी के मद्देनजर और लोक भावना को ध्यान में रखते हुए मैंने केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, आदरणीय गिरिराज सिंह  से हिमाचल प्रदेश हेतु 10 हजार अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों की मांग रखी है। इससे हिमाचल और हिमाचलवासियों के पुनरुत्थान में काफी सहायता मिलेगी”आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा”  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और देवभूमि को सुविधाएँ देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। हाल ही में मैंने केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री  गिरिराज सिंह  से उनके मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रधानमन्त्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत हिमाचल में बारिश-बाढ़ प्रभावित पात्रों को घर देने का अनुरोध किया था। जिसे सहर्ष स्वीकारते हुए गिरिराज सिंह ने हिमाचल में 11000 घरों के निर्माण की मंज़ूरी दी थी। मैं हिमाचल के प्रति इतनी सहृदयता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का व  गिरिराज सिंह  का आभार व्यक्त करता हूँ”

Read Previous

आदर्श विद्यालय में मनाया गया फूड फेस्टिवल

Read Next

प्रदेश में माफिया का फ़न कुचले सरकार, प्रदेश में फिरौती के लिए गोलीबारी की घटना स्वीकार नहीं : जयराम ठाकुर

error: Content is protected !!