Breaking News :

मौसम विभाग का पूर्वानुमान,18 से करवट लेगा अंबर

हमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 7.85 करोड़ रुपये की जब्ती

16 दिन बाद उत्तराखंड के त्यूणी के पास मिली लापता जागर सिंह की Deadbody

कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

राज्यपाल ने डॉ. किरण चड्ढा द्वारा लिखित ‘डलहौजी थू्र माई आइज’ पुस्तक का विमोचन किया

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर

प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निवार्चन के लिए तैयारियां पूर्ण: प्रबोध सक्सेना

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस ने किया ओएनडीसी पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

इंदू वर्मा ने दल बल के साथ ज्वाइन की भाजपा, बिंदल ने पहनाया पटका

May 5, 2024

इतिहास में एक अनोखी पहल होमगार्ड जवानों द्वारा किया जा रहा पत्राचार

News portals-सबकी खबर (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष  जोगिंदर सिंह chodiya व राष्ट्रीय होमगार्ड एसोसिएशन के प्रवक्ता की अध्यक्षता में पिछले 5_ 6महीने से होमगार्ड नियम अधिनियम में बदलाव के लिए भरसक प्रयास करते रहे हैं यही कारण है कि आज पूरे भारतवर्ष में होमगार्ड नियम, अधिनियमो को संशोधन के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृह मंत्री को होमगार्ड जवानों द्वारा पत्राचार किया जा रहा है जो अपने आप में और इतिहास में एक अनोखी पहल है क्योंकि आज तक हर वर्ग का कर्मचारी हो या फिर आम जनता अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन या हड़ताल जैसी कार्य प्रणाली के माध्यम से अपनी मांगों को रखते आ रहे हैं जिसमें अगर जल्द कर्मचारियों या आम आदमी के हित मैं अगर फैसला नहीं लिया जाता तो जनता उग्र हो जाती है और तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति या आम आदमी की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है|

और सीधा सीधा देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा संकट या गहरा प्रभाव पड़ता है या यूं कहिए कि नुकसान हो जाता है आपको बता दें कि संपूर्ण भारत में होमगार्ड अपनी सेवाएं देकर देश में देश की संपत्ति की रक्षा व जनताकी रक्षा करते आ रही है दिन-रात पुलिस के साथ स्वयं सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं लेकिन अन्य कर्मचारियों को जो लाभ सरकार देती है उससे होमगार्ड जवानों को वंचित रखा जाता है जो कि संपूर्ण भारत के लिए एक शर्मनाक बात है आज भी होमगार्ड जवानों को आजाद भारत में गुलाम जैसी जिंदगी जीनी पड़ रही है और ऐसा हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड जवानों के साथ भी हो रहा है हिमाचल प्रदेश होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी जबसे जोगेंद्र सिंह chodiya को दी गईहै तब से हिमाचल में ही नहीं संपूर्ण भारतवर्ष में होमगार्र्चामें है और होमगार्ड जवानों को अपने भविष्य को संवारने की कुछ उम्मीद जगी है|पहली मर्तबा जब प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह व उनकी टीम जिसमें सिरमौर से रमेश ठाकुर kinnor से संजय नेगी व अन्य जब भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शांत प्रकाश जाटव जी से मिले तो उम्मीद नहीं थी |

कि होमगार्ड जवानों की समस्या का समाधान हो पाएगा लेकिन बार-बार प्रयास करने के बाद शांत प्रकाश जाटव जी ने आज बुझे dipak में लो जलाने का जो प्रयास किया है उससे पिछले कई दशकों से जो गृह रक्षक अंधकार में ही जीवन व्यतीत कर रहे थे आज उनके जीवन में उजाले की किरण फूटी है गौरतलब है कि इन होमगार्ड जवानों से सरकार काम तो ले लेती है लेकिन उन्हें उनके हक से वंचित रखा जाता है जिससे होमगार्ड जवानों का ही नहीं इनके परिवार का भी शोषण हुआ है होमगार्ड जवानों के ऊपर ड्यूटी का भार तो रहता ही है परंतु होमगार्ड जवानों के परिवार का खर्चा, पालन पोषण का भारर भी रहता है|

जिससे जवानों में तनाव रहता है प्रदेश अध्यक्ष  जोगेंद्र सिंह chodiya का कहना है कि बहुत जल्द हम अपने जवानों की समस्याओं को खत्म कर के जवानों को उनका हक दिलाएंगे, शर्त यह है कि होमगार्ड का हर जवान हर पदाधिकारी तीन पत्र जिसमें माननीय प्रधानमंत्री माननीय राष्ट्रपति व गृह मंत्री  को यह पत्र रजिस्ट्री करेंगें jogender chodiya का कहना है कि हमारा सौभाग्य है कि आज जहां संपूर्ण भारत के लाखों गृह रक्षक न्याय की उम्मीद कर रहे हैं वही भारत सरकार के राजकोष में इन पत्रों के माध्यम से करोड़ों रुपए का वित्तीय सहयोग भारत सरकार को हो रहा है।

Read Previous

वेबसाइट में शामिल किया देश की पहली महिला शिक्षक का नाम

Read Next

केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारियों का एक शिष्ट मण्डल महापंजीयक भारत सरकार से मिला

error: Content is protected !!